Breaking News

पटना पप्पू यादव ने मधुबनी नरसंहार कांड में इलाजरत मनोज कुमार सिंह को दीए एक लाख की सहायता राशि दरभंगा news 24 live अजित कुमार सिंह

 

पप्पू यादव ने मधुबनी नरसंहार कांड में इलाजरत मनोज कुमार सिंह को दी एक लाख की सहायता राशि

 

पटना  जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आज मधुबनी नरसंहार कांड में इलाजरत सदस्य मनोज कुमार सिंह से पटना के पारस अस्पताल जाकर मुलाकात की। वहां उन्होंने पीड़ित परिजन अशोक कुमार सिंह को एक लाख रुपये की नगद सहायता प्रदान की। अस्पताल में पीड़ित सदस्य से मिलने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि बिहार के नेता इस कांड पर राजनीति कर रहे हैं। लेकिन इस इलाजरत सदस्य को अभी तक ठीक से सहायता भी नहीं मिल पाई है।

पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इलाजरत मनोज कुमार सिंह की स्थिति गभीर हैं। वे अभी आई सी यू में हैं। पारस अस्पताल अभी तक 12 लाख से अधिक रुपये का बिल ले चुका हैं। परिजन उन्हें इलाज हेतु दिल्ली एम्स ले जाना चाहते हैं। लेकिन पैसों के अभाव के कारण एयर एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। पप्पू यादव ने जाप के राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह को एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

उन्हों ने कहा कि महमदपुर का सामूहिक हत्याकांड दुखद व हृदय विदारक है। होली के दिन घनी आबादी के बीच महमदपुर गांव में हुई सामूहिक हत्याकांड ने बिहार को शर्मसार कर दिया है। सरकार स्पीड्री ट्रायल के माध्यम से अपराधियों को फांसी की सजा दिलाए। पप्पू यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गम्भीर रूप से घायल मनोज कुमार के इलाज के लिए दिल्ली एम्स भेजने का आग्रह करते हुए कहा कि सरकार को इस पीड़ित परिवार के इलाज का पूरा खर्च उठानी चाहिए। जिसके घर के सभी सदस्यों की हत्या हो गई हो वो अपना इलाज कैसे कराएगा। उन्होंने पीड़ित परिवार को सभी तरह की सहायता का आश्वासन दिया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह और राजेश पप्पू उपस्थित थे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …