
दरभंगा शहर में कोरोना का कोहराम धीरे-धीरे बढ़ ही रहा है। इसी को लेकर बिहार सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नए गार्डलाइन 29 तारीख को संध्या 4:00 तक ही दुकान बंद करने का घोषणा किया गया था। इस नियम को नहीं मानते दुकानदार पर कार्यवाही करते हुए नगर थाना क्षेत्र के रूपम साड़ी हाउस में नगर थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने छापेमारी की 4:45 बजे दुकान के अंदर लगभग 200 से अधिक की संख्या में लोग मौजूद थे। और इसी को देखते हुए रूपम साड़ी के मालिक को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया। और थाने ले गए और दुकान में ताला लॉक किया गया। वही कानूनी कार्रवाई हेतु रूपम सारीज के प्रोपराइटर सरकार के दिए गए दिशा निर्देश की धज्जियां उड़ाते नजर आए और दुकान के अंदर भीड़ जुटाकर लोगों को सामान की खरीद बिक्री करवाते दिखे। नगर थाना के प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि रूपम सारीज के प्रोपराइटर को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई हेतु थाना ले जाया गया जोकि सरकार के दिशा निर्देश गाइडलाइन का धज्जियां उड़ाते हुए दिखे और समय होने के बाद भी दुकान के अंदर अधिक संख्या में लोगों को खरीद बिक्री करवाते दिखे
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal