सीएम साइंस कॉलेज में शुरू हुई ऑनलाइन कक्षाएं
प्रधानाचार्य ने छात्रों से ऑनलाइन कक्षाओं का भरपूर लाभ लेने का किया आह्वान

गर्मी की छुट्टियों के बाद सीएम साइंस कॉलेज में मंगलवार से स्नातक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय खंड के छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन कक्षाएं लगनी शुरू हो गई। मंगलवार को महाविद्यालय के नियमित शिक्षकों ने कुल 10 कक्षाएं ली। जिसमें दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज की। कक्षाओं के संचालन में वनस्पति विभागाध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार झा एवं डाॅ खालिद अनवर, भौतिकी विभाग के डॉ सुजीत कुमार चौधरी, रसायन शास्त्र विभाग के डॉ अशोक कुमार झा, जंतु विज्ञान विभाग के डॉ मनीष कुमार एवं नरेंद्र कुमार लाल, गणित विभाग के डॉ अभय कुमार झा, डॉ नेहा वर्मा एवं डॉ अभय सिंह सहित हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ दिनेश प्रसाद साह की उल्लेखनीय भूमिका रही। तकनीकी सहयोगी के रुप में चेतकर झा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार से कक्षाओं की शुरुआत पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए प्रधानाचार्य डॉ प्रेम कुमार प्रसाद ने छात्रों से ऑनलाइन कक्षाओं का भरपूर लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुविधा के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों के ऑनलाइन कक्षाओं की रूटीन के साथ ही इनसे संबंधित पाठ्य सामग्री भी महाविद्यालय के वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। साथ ही, कक्षा संबंधी किसी भी तरह की समस्या के त्वरित निदान के लिए रूटीन इंचार्ज एवं तकनीकी सहयोगी के साथ ही उन्होंने अपना स्वयं का मोबाइल नंबर भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal