Breaking News
Ajit kumar singh , raju singh ki report

दरभंगा  मानव सेवा सबसे महान डॉ. रहमतुल्लाह आज दिनांक 24- 10 -2019  कुंवर सिंह महाविद्यालय लहरिया सराय दरभंगा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों के लिए अभिप्रेरणा सत्र, योगा सत्र

 

Ajit kumar singh , raju singh ki report

दरभंगा  मानव सेवा सबसे महान डॉ. रहमतुल्लाह आज दिनांक 24- 10 -2019  कुंवर सिंह महाविद्यालय लहरिया सराय दरभंगा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों के लिए अभिप्रेरणा सत्र, योगा सत्र , स्वच्छता एवं सफाई, और पोषाहार सत्र चलाया गया।

Add मेनका ज्वेलर्स बालूघाट नाका नंबर 2 के पीछे हमारे यहाँ उचित मूल्य पर शुद्ध सोने चांदी की जेवर प्राप्त करे प्रो जवाहर साह नोट हॉल मार्किंग जेवर के निर्माता एवम विक्रेता mo 7004536232

अभिप्रेरणा सत्र को संबोधित करते हुए डॉक्टर प्रोफेसर मनसा सुल्तानिया ने कहा व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना बहुत बड़ा मंच है उन्होंने मनोवैज्ञानिक रूप से राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को व्यक्तित्व विकास के लिए कई तरह के सलाह दिए। योगा सत्र को संबोधित करते हुए डॉक्टर राकेश रंजन सिन्हा ने का योग हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है इससे व्यक्तित्व का विकास ही नहीं चरित्र का निर्माण भी होता है प्रातः कालीन ब्रह्म मुहूर्त में की गई योग का विशेष लाभ होता है डॉ सिन्हा कई तरह के योग विधि को प्रयोग कर विस्तार से बताए। भगवान के द्वारा मानव रूपी रचना को सुंदर बनाने के लिए 24 घंटे में एक घंटा योग जरूर करना चाहिए तभी आप समाज और देश का विकास कर सकते हैं।
स्वच्छता और सफाई सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ मोहम्मद रहमतुल्ला ने स्वयंसेवकों को कहा स्वच्छता और सफाई से आत्मविश्वास बढ़ता है राष्ट्रीय सेवा योजना के इस कार्यक्रम से आप ,अपना संस्था का और देश के विकास में सहभागी हो सकते हैं।
राष्ट्रीय सेवा योजना के सलाहकार समिति के सदस्य डॉक्टर बिंदु चौहान ने पोषाहार सत्र को संबोधित करते हुए कहा जीवन जीने की कला में पोषाहार का काफी महत्व है । सही समय पर सही खाद्य पदार्थों को उपयोग करने से काफी लाभ पहुंचता है। डॉ चौहान ने पोषाहार की तालिका को बताते हुए कहा इसका नियमित पालन करना चाहिए। तो भी आप स्वस्थ रहकर अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं।
राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ अशोक कुमार सिंह ने प्रधानाचार्य डॉ मोहम्मद रहमतुल्ला के नेतृत्व में कुंवर सिंह पथ, कुंवर सिंह महाविद्यालय परिसर, कॉमर्स ब्लॉक में सफाई अभियान चलाया गया। डॉ सिंह ने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा की गई स्वच्छता अभियान सभी छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणा साबित होगा।
इस कार्यक्रम में ग्रुप लीडर शुभम कुमार झा प्रतीक कुमार, सुधीर कुमार, कमल कुमार यादव ,ओम प्रकाश कुमार ,सुमन कुमार, सुनील कुमार रंजन, पल्लवी पटेल ,संस्कृति ,साक्षी कुमारी सुरभि कुमारी, मिथुन कुमार मुखिया ,पवन कुमार, अमन कुमार सिंह, मनी शेखर सिंह, नरेश कुमार, पंकज कुमार ,सुमन कुमार झा ,नयन कुमार सौरभ कुमार झा, गोपाल कुमार, दीपेश कुमार सिंह ,रोशन कुमार राय, प्रिंस कुमार सिंह ,सुनील कुमार रंजन ,ऋषभ राज सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …