किसान आन्दोलन में भाग लेने के लिए भाकपा(माले) की टीम दिल्ली रवाना।
भाकपा(माले) जिला सचिव सहित कई लोग शामिल हैं।

दरभंगा तीन कृषि कानून के खिलाफ आयोजित किसान आन्दोलन में भाग लेने के लिए भाकपा(माले) की एक टीम दिल्ली रवाना हुआ। टीम का नेतृत्व भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव कर रहे है। टीम में धर्मेश यादव, देवेन्द्र कुमार, विवेकानंद राय, सुरेंद्र यादव,सुरेश पासवान शामिल थे।
किसान महासभा का जत्था को दरभंगा से दिल्ली के लिए सम्पर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस से आइसा नेता राजू कर्ण ने रवाना किया है।
ये टीम देश मे विभिन्न जगहों पर चल रहे किसान आंदोलन में एकजुटता व्यक्त करते हुए एक सप्ताह में लौटेगा।
देश में चल रहे किसान आंदोलन फिर से एक इतिहास लिख रहा है। तानाशाह प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के आपातकाल की याद दिला रहा है ये फासीवादी मोदी सरकार का शासन किसान आंदोलन ही भाजपा-आरएसएस के ताबुत में किल ठोकने का काम करेगी।
खेती-किसानी बचाने की लड़ाई में शहीद तमाम किसान नेताओं की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगा। किसानों का आंदोलन किसान-मजदूर विरोधी तीनों कृषि कानून के वापसी तक चलेगा।
किसान संगठनों के आहवाहन पर आगामी 27 सितंबर को भारत बंद को दरभंगा में छात्र-नौजवान, मजदूर-किसान मिलकर सफल बनाएगा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal