Breaking News

• मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल पैकेज किया गया वितरण… 

 

• मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल पैकेज किया गया वितरण…

 

दरभंगा नवनिर्मित डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सभागार में दरभंगा जिले के मत्स्य कृषकों के बीच मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल पैकेज के वितरण का आयोजन किया गया।

कुमार विमल प्रसाद, उप मत्स्य निदेशक, दरभंगा परिक्षेत्र, दरभंगा एवं  अनुपम कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी, दरभंगा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

उप मत्स्य निदेशक, दरभंगा परिक्षेत्र, दरभंगा द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना अंतर्गत मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट की योजना एवं कास्ट (फेका) जाल पैकेज के तहत मछुओं मत्स्य विक्रेताओं को अपनी आजीविका में मदद होगी।

जिला मत्स्य पदाधिकारी, दरभंगा  अनुपम कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना अंतर्गत मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट की योजना एवं कास्ट (फेका) जाल पैकेज बिहार सरकार द्वारा राज्य के मछुओं एवं मत्स्य बिक्रेताओं को मछुओं एवं मत्स्य विक्रेताओं अपने मत्स्य उत्पाद को ताजी एवं शुद्ध रूप से बिक्री कर सकेंगे जिससे इन्हें अधिक लाभ होगा एवं इनके आमदनी में अभिवृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि मछलियों को अधिक समय तक सुरक्षित, ताजा एवं हाइजेनिक रूप से रखने में सहायता होगी। साथ ही मत्स्य उपभोक्ताओं को उचित मुल्य पर मछली उपलब्ध हो सकेगा। रोजगार के उपयोगी साधन उपलब्ध होने से व्यापार बढ़ेगी जिससे इनकी वार्षिक आय में अभिवृद्धि होगी।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *