Breaking News

मतगणना को लेकर हुई बैठक पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की हुई ब्रीफिंग

मतगणना को लेकर हुई बैठक

पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की हुई ब्रीफिंग

दरभंगा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी दरभंगा की अध्यक्षता में महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, (आईटीआई) रामनगर, मतगणना केंद्र में मतगणना कार्य में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ मतगणना को लेकर बैठक की गई।
बैठक में उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी तरह से मतगणना की तैयारी कर लें। 02 नवंबर को प्रातः 5:00 बजे मतगणना केंद्र में रिपोर्ट करेंगे सुबह 7:00 बजे ब्रजगृह खुल जाएगा।
प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी तथा अभ्यर्थियों के निर्वाचन एजेंट की उपस्थिति में प्रातः 7:00 बजे ब्रजगृह खुल जाएगा।
उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलट की गिनती 8 बजे शुरू हो जाएगी। पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होने के उपरांत ही ईवीएम से गिनती शुरू हो जाएगी।
मतगणना के लिए कुल 16 टेबल बनाया गया है 02 टेबल पर पोस्टल बैलट की गिनती होगी तथा 14 टेबल पर ईवीएम से गिनती की जाएगी।
रेंडमली 05 बूथ के वीवीपैट की गिनती होगी। मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल एवं सेल फोन पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
उन्होंने कहा कि कुल 22 राउंड गिनती होगी।
उन्होंने कहा कि मतगणना बिल्कुल पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से कराया जाएगा। बिना परिचय पत्र के कोई भी कर्मी या पदाधिकारी मतगणना केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं करेंगे। इसके उपरांत विधि व्यवस्था में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्र के 200 मीटर की परिधि में धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगा। इसलिए कहीं भी लोगों को जमा होने नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर भी सख्त नजर रखने की जरूरत है।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफिंग करते हुए कहा कि मतगणना केंद्र के अंदर प्रवेश करने वाले सभी लोगों की तलाशी ली जाएगी। बिना तलाशी का कोई भी व्यक्ति अंदर नहीं जाएगा। महिलाओं की तलाशी महिला पुलिस बल करेगी।
उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने ड्यूटी पर पूरी मुस्तैदी रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतगणना होने के उपरांत कहीं भी विजय जुलूस नहीं निकलेगा। बिरौल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी इस पर ध्यान देंगे।
मतगणना में प्रतिनियुक्त कर्मियों/ पदाधिकारियों के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था पुरुष आईटीआई रामनगर के मैदान में किया गया है तथा मतगणना अभिकर्ता एवं राजनैतिक दलों तथा अन्य के सभी प्रकार के वाहनों के पार्किंग के लिए थलवाड़ा मोड़ से होली मैरी स्कूल के बीच सड़क के किनारे एवं खाली स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
बैठक में उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, अपर समाहर्ता विभूति रंजन चौधरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल संजीव कुमार कापर एवं संबंधित पदाधिकारी गण एवं कर्मी गण उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …