एमएलएसएम कॉलेज छात्रसंघ ने मनाया दीपोत्सव।

एमएलएसएम कॉलेज छात्रसंघ और मिथिला स्टूडेंट यूनियन के संयुक्त रूप से महाविद्यालय में दीपावली का उत्सव मनाया गया। छात्रों ने कहा कि आज इस उत्सव को देशवासी बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ अपने अपने घर एवं दफ्तर में मनाते है। इस को ध्यान में रख कर पिछले वर्ष के भांति इस वर्ष भी दीपावली उत्सव हम लोगो ने अपने शिक्षण संस्थान में मनाना उचित समझा। क्योंकि एक शिक्षण संस्थान ही हमे अंधकार से उज्ज्वल भविष्य के ओर ले जाता है। तो इस अवसर पर हम अपने महाविद्यालय को कैसे मध्यमगति की ज्योति में छोड़ सकते थे।
मौके पर मिथिला स्टुडेंट यूनियन समर्थित छात्रसंघ अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा ने कहा कि हमलोग बहुत ही सौभाग्यशाली है, की हमे यहाँ पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीवाली मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। हम यहाँ पहुँच कर अपने सभी छात्र साथियो, शिक्षकगण और अभिभावकों की ओर से दीप प्रज्वलन करने का काम किया है। हाल में ही भारतीय सेना में शाहिद बेगूसराय के वीर लाल को याद करते हुए उनके आत्मा के शांति और तमाम वैसे लोगो की दीर्घायु होने की कामना की जो सदैव राष्ट्रहित में अपना योगदान दे रहे है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal