Breaking News

विश्वविद्यालय मुख्यालय में 30 नवंबर 2021 को होगी सभा।बर्खास्तगी तक जारी रहेगा आंदोलन।

भ्रष्ट कुलपति व कुलसचिव की अभिलम्ब बर्खास्तगी हो।

विश्वविद्यालय मुख्यालय में 30 नवंबर 2021 को होगी सभा।बर्खास्तगी तक जारी रहेगा आंदोलन।

छात्र-शिक्षक-कर्मचारी संगठन सहित सीनेट-सिंडिकेट व न्याय पसंद लोगो को आंदोलन में शामिल होने की अपील।

दरभंगा  भ्रष्ट कुलपति एस पी सिंह व कुलसचिव मुश्ताक़ अहमद के बर्खास्तगी तक जनसंघर्ष तेज करने के लिए विश्वविद्यालय में आंदोलनरत विभिन्न छात्र संगठन की एक विशेष बैठक अजय छात्रावास में शरद कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई।बैठक में sfi के मुकुल राज,आइसा के राजू कर्ण, राहुल राज,aisf के शरद कुमार सिंह,शशि रंजन प्रताप सिंह,जनअधिकार छात्र परिसद के दीपक झा,दीपक स्टार, छात्र राजद के प्रवीण यादव,मनीष यादव,,छात्र सेना के राहुल राज सहित विशाल चौधरी,गणेश यादव शामिल हुए।बैठक में सर्वसमति से निर्णय लिया गया कि कुलपति व कुलसचिव की बर्खास्तगी तक जनसंघर्ष को तेज किया जाएगा।30 नवंबर को विश्वविद्यालय में सभा की जाएगी जिसमें छात्र संगठनों के अलावे शिक्षक व कर्मचारी संघ,सीनेट सिंडिकेट सदस्य व मिथिलांचल के शिक्षा प्रेमी बुद्धिजीवी को भी आंदोलन में शामिल होकर विश्वविद्यालय को बचाने की अपील की जाएगी।बैठक को संबोधित करते हुए संदीप कुमार चौधरी,दीपक झा,शरद सिंह,मुकुल राज,प्रवीण यादव,राहुल राज ने कहा कि बिहार के उच्च शिक्षा को खत्म करने के लिए कुलाधिपति के संरक्षण में विश्वविद्यालय के कुलपतियों को लूट की खुली छूट दी गयी है।एस पी सिंह जिसपर कई मुकदमे है साथ ही कुलसचिव मुश्ताक़ अहमद जिन पर भी मुकदमे है दोनो को विश्वविद्यालय को बर्बाद करने की छूट दी गयी है ये बर्दास्त के बाहर है।मिथिला के पावन धरती पर लूटेरो का राज नही चलेगा इन दोनों के बर्खास्तगी तक छात्रों का अभियान-जनसंघर्ष जारी रहेगा जिसकी सुरुआत 30 को होगी।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …