Breaking News

बैंकों के निजीकरण के खिलाफ प्रतिरोध मार्च

बैंकों के निजीकरण के खिलाफ प्रतिरोध मार्च

आज सरकारी बैंको के निजीकरण के खिलाफ यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन जिला इकाई के द्वारा कामरेड भोगेन्द्र झा चौराहा पर प्रतिरोध मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान बैंक कर्मचारी सहित किसान व छात्र नेताओं ने मोदी सरकार के निजीकरण के निति के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। मार्च के उपरांत एक सभा बैंक यूनियन के नेता अजित सिंह की अध्यक्षता में एक सभा हुई। जिसको सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संघर्ष करके निजी हाथों से निकालकर सरकारी बनाया है। इसे हम फिर निजि हाथों में नहीं जाने देगें। किसान आन्दोलन के तरह हम बैंक कर्मचारी भी सरकार के खिलाफ आर-पार की लडाई लड़ने के लिए तैयार है। 16 और 17 दिसंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल है। आज हमलोग प्रतिरोध मार्च के साथ ही आन्दोलन का आगाज कर दिऐ है। अगर सरकार अपनी निजीकरण नीति को वापस नहीं लेगी तो और व्यापक आन्दोलन होगा। सभा को सीपीआई के जिला सचिव नारायण जी झा, कर्मचारी नेता फुल कुमार झा, किसान सभा के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी, एआईएसएफ के जिला सचिव शरद कुमार सिंह, अभिषेक झा, सरोज कुमार सिंह, आनन्द मोहन ठाकुर, कैशर आलम, अभिषेक शंकर, विश्वभर प्रसाद, वरुण कुमार आदि उपस्थित थे।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …