Breaking News

दरभंगा नगर – निगम चुनाव में 48 वार्ड में दावेदारी प्रस्तुत करेगी MSU –

दरभंगा नगर – निगम चुनाव में 48 वार्ड में दावेदारी प्रस्तुत करेगी MSU –

MSU कार्यालय पर गोपाल चौधरी के नेतृत्व में दरभंगा नगर निगम चुनाव को लेकर बैठक आयोजित किया गया ।

जहाँ बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भ्रष्टाचार , यातायात ,जल जमाव आदि समस्याओं से शहरवासियों को निजात दिलाने को लेकर नगर निकाय चुनाव में पुरे जोश के साथ मिथिला स्टूडेंट यूनियन अपनी भागीदारी देगी ।

बैठक को संबोधित करते हुए नेता अविनाश भारद्वाज ने कहा कि -वर्तमान दरभंगा की जो हालात है वह नारकीय बन चुका है । इस हालात के जिम्मेदार यहाँ के वर्तमान स्थानीय वार्ड से लेकर विधायक तक जिम्मेदार है । भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है यातायात बेपटरी है , जल जमाव घर – घर की कमी है। समय आ चुका है , बदलाव का । भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की , एक बड़े संघर्षशील आंदोलन की तो आगाज हो चुका है । मिथिला स्टूडेंट यूनियन दरभंगा में व्यापक बदलाव हेतु दरभंगा नगर निगम के खिलाफ एक लंबी लड़ाई का संरचनात्मक ढाँचा तैयार रही है ।

इस बैठक में अर्जुन दास , प्रसून चौधरी , अमन सक्सेना , अविनाश कुमार समेत दर्जनों साथी उपस्थित थे ।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …