मिथिला केशरी की जयंती पर विद्यापति सेवा संस्थान ने किया कृतज्ञ नमन

ख्यातिलब्ध स्वतंत्रता सेनानी मिथिला केशरी बाबू जानकी नंदन सिंह की 118 वीं जयंती पर विद्यापति सेवा संस्थान ने शुक्रवार को उन्हें कृतज्ञ नमन किया। संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने अपने संदेश में उन्हें मिलनसार स्वभाव का आन्दोलन कारी राजनीतिक चिंतक और मिथिला-मैथिली के विकास का समर्पित हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि अपने कृतित्व एवं व्यक्तित्व के लिए वे आम मिथिलावासी के दिलो-दिमाग में हमेशा जीवंत बने रहेंगे।
मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकांत झा ने उन्हें मिथिला-मैथिली के विकास के लिए सतत चिंतनशील रहने वाला हितचिंतक बताया। डा बुचरू पासवान ने उन्हें युगद्रष्टा व त्यागी पुरुष बताते हुए कहा कि मिथिला व मैथिली का विकास उनके जीवन का एकमात्र मकसद था। प्रो जीवकांत मिश्र ने मिथिला- मैथिली आंदोलन में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा ने उन्हें सादगीपूर्ण जीवन जीने वाला मिथिला-मैथिली के विकास का समर्पित समाजसेवी बताया।
मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा ने कहा कि मिथिला एवं मैथिली के विकास को लेकर वैचारिक क्रांति लाने वाले मैथिली सेनानी के रूप में वे सदैव याद किए जाएंगे। डॉ महेंद्र नारायण राम ने उन्हें योग्य राजनीतिज्ञ और संवेदनशील समाजसेवी बताया। संवेदना व्यक्त करने वाले अन्य लोगों में महात्मा गाँधी शिक्षण संस्थान के चेयरमैन हीरा कुमार झा, समाजसेवी कमलकांत झा, हरिश्चंद्र हरित, डॉ गणेश कांत झा, विनोद कुमार झा, प्रो विजयकांत झा, प्रो चंद्रशेखर झा बूढा भाई, डॉ उदय कांत मिश्र, डॉ महानंद ठाकुर, विद्यापति टाइम्स के विनोद कुमार, दुर्गानंद झा, आशीष चौधरी, पुरूषोत्तम वत्स आदि शामिल हैं।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal