Breaking News

• डीएम की अध्यक्षता में 30 से अधिक आवेदनों की हुई जनसुनवाई   

• डीएम की अध्यक्षता में 30 से अधिक आवेदनों की हुई जनसुनवाई

 

 

दरभंगा  सबका सम्मान जीवन  आसान  कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज कार्यालय कक्ष मे जन सुनवाई हुई।

• कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है ।

आज आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएँ जिलाधिकारी के समक्ष रखें।

जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर उनसे प्राप्त सुझावों पर चर्चा की गई।

जनसुनवाई के दौरान कई आवेदनों पर विस्तृत सुनवाई की गई। इनमें से आधे से अधिक मामलों को मौके पर ही समाधान कर दिया गया और शेष आवेदनों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, बिजली विभाग,जनगणना कार्य ,अतिक्रमण मुक्त, नल जल,परिमार्जन, शिक्षा विभाग आदि से संबंधित मामले तथा अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल थे।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त समस्याओं का समाधान शीघ्र,पारदर्शी एवं विधिसम्मत तरीके से करना सुनिश्चित करें। लापरवाही पर कार्रवाई भी होगी।

 

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *