Breaking News

राहगीरों को हो रही कठिनाई को लेकर डीएम को लिखा पत्र

राहगीरों को हो रही कठिनाई को लेकर डीएम को लिखा पत्र

दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 16 लक्ष्मीसागर, जे० पी० चौक के पूरब मुख्य मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा खुला नाला बना देने के कारण हो रही असुविधा की ओर मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष कमला कांत झा ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में शिकायत की है कि वार्ड नं. 16 लक्ष्मीसागर, जे० पी० चौक के पूरब मुख्य मार्ग पर खुला नाला बनाकर कुछ लोगों द्वारा अनेक जगहों पर पानी का बहाव किया जा रहा है। जिससे मुहल्ला वासियों एवं अन्य राहगीरों को काफी कठिनाई हो रही है। इस पानी के बहाव के कारण सड़क पर जगह जगह गड्ढे बन आए हैं और काई जम गई है, जिसमें गिड़ने और फिसलने की वजह से प्रतिदिन महिला, वृद्धजन एवं बच्चे दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने पत्र में जिलाधिकारी को लिखा है कि दो माह पूर्व उन्होंने निबंधित डाक से एक आवेदन नगर आयुक्त, दरभंगा को भी भेजकर इस ओर उनका ध्यान आकृष्ट किया था, परंतु इस दिशा में अद्यतन कोई कार्रवाई नहीं किया जाना नगर निगम की जनता के प्रति उनकी असंवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने जिलाधिकारी से अपने स्तर से अपेक्षित कार्रवाई करने का अनुरोध करते हुए इस पत्र की प्रतिलिपि नगर विधायक सह प्रदेश भाजपाध्यक्ष संजय सरावगी को भी भेजा है।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *