Breaking News

जनपक्षीय पत्रकार कमाल खान का असामयिक निधन देश व पत्रकारिता जगत के लिए बड़ा नुकसान: आइसा !! अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

जनपक्षीय पत्रकार कमाल खान का असामयिक निधन देश व पत्रकारिता जगत के लिए बड़ा नुकसान: आइसा

दरभंगा टेलीविजन जगत के जाने-माने जनपक्षीय पत्रकार कमाल खान के असमायिक निधन पर आइसा ने गहरा दुख जताया है और इसे देश व पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।

आइसा राज्य सह सचिव सह जिला अध्यक्ष प्रिंस राज, जिला सचिव मयंक कुमार यादव, राजु कर्ण, संदीप कुमार, ने श्रधांजलि अर्पित किया है।

आइसा नेताओ ने उनका निधन टेलीविजन पत्रकारिता के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है. उत्तरप्रदेश के कोने-कोने से उनकी फील्ड रिपोर्टिंग को लंबे समय तक याद रखा जाएगा. भारतीय मीडिया में उनकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी।

आइसा नेताओ ने आगे कहा कि फासीवाद के उभार के दौर में कमाल खान का जाना अत्यंत दुखद है। फासीवादी ताकतों के खिलाफ सच्ची पत्रकारिता का उन्होंने जो उदाहरण पेश किया, उसे हम सब हमेशा याद रखेंगे और आने वाली पीढ़ियां उससे प्रेरणा लेते रहेगी।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …