Breaking News

साहित्यकार शंभु नाथ झा का निधन, शोक की लहर !! अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

साहित्यकार शंभु नाथ झा का निधन, शोक की लहर

निकाशी के वासी, पंचोभ हाइ स्कूल के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक एवं मैथिली के स्वनामधन्य साहित्यकार शंभु नाथ झा का गुरुवार की देर रात निधन हो गया. विद्यापति सेवा संस्थान के आजीवन सदस्य रहे शंभु नाथ झा के निधन पर शोक जताते हुए संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने उनके निधन को मिथिला-मैथिली एवं शैक्षणिक जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताते कहा कि उनका जाना शिक्षा जगत के किसी ध्रुवतारा के टूटने के समान है. उन्होंने कहा कि स्वाभिमान और विश्वास की पहचान से गहरा नाता रखने वाले एक मातृभाषा व मातृभूमि के विकास के प्रति समर्पित शिक्षक के रूप में उनकी कमी हमेशा खलेगी।
मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमला कांत झा ने उनके निधन को मिथिला के शैक्षणिक एवं सामाजिक जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा ने कहा कि मृदुभाषी, लगनशील एवं अनुशासन प्रिय शिक्षक के रूप में वे अपनी कृतियों में हमेशा जीवंत बने रहेंगे. प्रो जीवकांत मिश्र ने कहा कि एक शोधप्रज्ञ शिक्षक एवं मातृभाषा अनुरागी के रूप में वे हमेशा याद किए जाएंगे.
मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा ने कहा कि उनके निधन से अभिभावक की तरह आत्मीय संवाद करने वाला शख्सियत हमसे हमेशा के लिए जुदा हो गया। उनके निधन पर डॉ महेंद्र नारायण राम, प्रो विजयकांत झा, विनोद कुमार झा, प्रो चंद्रशेखर झा बूढाभाई, डॉ गणेश कांत झा, आशीष चौधरी, चंदन सिंह, चौधरी फूल कुमार राय, नवल किशोर झा, डाॅ सुषमा झा, मिथिलेश चौधरी, दुर्गानंद झा आदि ने भी शोक संवेदना जताई.

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …