पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को विद्यार्थी परिषद द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया गया…

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दरभंगा द्वारा पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय स्थित चौरंगी पर श्रद्धांजलि दी गई।
विश्वविद्यालय संगठन मंत्री दीपक कुमार ने कहा देश की रक्षा के लिए अमर जवानों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता।पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि देकर शहीद दिवस मनाया गया, उन्होंने कहा कि देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों पर पूरे देश को गर्व है।
लनामिवि छात्रसंघ के पूर्व महासचिव सह जिला संयोजक उत्सव पराशर ने कहा कि कभी न भुलाये जा सकने वाले इस बलिदान की हर बरसी हम सभी की राष्ट्रपरायणता को कहीं अधिक सुदृण करेगी, एक कृतज्ञ राष्ट्र आज अपने सभी वीरों व उनके परिवारों के साथ खड़ा है।देश की रक्षा के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले जांबाज जवानों पर पूरे देश को गर्व है। पुलवामा में हमारे देश के जांबाज जवानों पर आतंकवादियों द्वारा किए गए कायराना हमले में शहीद हुए CRPF के वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि।
नगर मंत्री सूरज कुमार एवम कार्यालय सह मंत्री नितेश झा ने कहा की हमारे वीर जवानों का सर्वोच्च बलिदान देश की स्मृतियों में सदैव अमर रहेगा ,महान हुटात्माओं को शत शत नमन।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नगर सह मंत्री अमित शुक्ला ,शुभम कुमार चौधरी, शोध प्रमुख वागीश झा, मनोज कुमार, नगर कार्यकारिणी राघव आचार्य, प्रियांशु चौधरी बलराम झा, आनंद कुमार मिश्र, केशव नारायण मिश्र, कृष्ण कुमार झा, रौशन नायक सोनू यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal