Breaking News

पत्रकार नीरज के घर पहुची माले की जांच टीम।

 

पत्रकार नीरज के घर पहुची माले की जांच टीम।

भूमाफिया-अपराधी-पुलिस गठजोड़ के खिलाफ शहरवासियों को एकजुट होना होगा – माले

शहर में बढ़ते अपराध के जिम्मेवार एसएसपी को तत्काल बर्खास्त करे सरकार- माले

दरभंगा में लगातार बढ़ रहे अपराध, व दैनिक अखबार के पत्रकार राकेश कुमार नीरज के घर पर हुए पेट्रोल से आग लगाने की घटना को जांचने आज भाकपा(माले)-आइसा की टीम ने आज पीड़ित परिवार से मिले। तथा घटना की पूरी जानकारी ली।
जांच टीम में महानगर सचिव सदीक भारती, वरिष्ठ नेता भूषण मंडल, लोकल सचिव रंजन प्रसाद सिंह, राजा पासवान, आइसा राज्य सह सचिव प्रिंस राज शामिल थे।
टीम को पीड़ित परिवार ने बताया कि 21 फरवरी रात लगभग 12:30 बजे अपराधियो ने घर के गेट पर पेट्रोल छिड़क कर जला दिया गया। जिसके बाद जब परिवार वालो को पता चला तब आग को बुझाया गया। और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। लेकिन आज तक अपराधी की गिरफ्तारी नही हुई।

इस अवसर पर भाकपा(माले) नेताओ ने कहा कि आज दरभंगा में भूमाफिया-अपराधी-पुलिस गठजोड की सरकार चल रही है। अपराधी सरेआम पुलिस को चैलेंज देकर अपराध कर निकल जाते है। लेकिन पुलिस अभी तक गिरफ्तार नही की है। शहर के एक से एक बड़ी घटना घट रही है। जहा एक तरफ जीएम रोड कांड की आग ठंडा नही हुई थी वही दूसरी ओर दैनिक अखबार के पत्रकार राकेश कुमार नीरज के घर पर रात में अपराधियों ने धावा बोल दिया। लेकिन 24 घंटा बीतने के बाद भी अपराधी पुलिस के चंगुल से बाहर है।
माले नेताओ ने कहा कि दरभंगा शहर में बढ़ रहे अपराध की जिम्मेवार मुख्य तौर पर दरभंगा के प्रभारी एसएसपी है। तत्काल प्रभारी एसएसपी को बर्खास्त करना चाहिए। तथा पत्रकार नीरज के परिवार को प्रशासनिक सुरक्षा देने की गारंटी सरकार को करना चाहिए।
आगे माले नेताओ ने कहा कि दरभंगा शहर में बढ़ते अपराध, पत्रकार नीरज के घर पर अपराधी हमला के खिलाफ 25 फरवरी को प्रतिवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

प्रिंस राज – भाकपा(माले) जिला कार्यालय।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …