Breaking News

बाल समिति की सदस्य मैट्रिक की परीक्षा दे रही महादलित बस्ती की पहली बेटी इंद्रा को मिलेगा प्रोत्साहन, मंत्री ने लिया संज्ञान

बाल समिति की सदस्य मैट्रिक की परीक्षा दे रही महादलित बस्ती की पहली बेटी इंद्रा को मिलेगा प्रोत्साहन, मंत्री ने लिया संज्ञान

सीतामढ़ी:- मैट्रिक की परीक्षा दे रही परिहार प्रखंड के दुबे टोला गाँव के महादलित बस्ती की पहली बेटी एवं बचपन बचाओ आंदोलन की ओर से गठित बाल समिति की सदस्य इंद्रा कुमारी को जिला कल्याण पदाधिकारी सतीश कुमार जसवाल के द्वारा कलम एवं डायरी प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया है। जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी की संगठन बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा जानकारी प्राप्त हुआ था साथ ही अखबार में छपी खबर अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन को भी प्राप्त हुआ है इस संबंध में काफी व्यक्तिगत रूचि लेते हुए मंत्री ने बहुत सारे विवरणी प्राप्त की है, कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि सरकारी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है आगे प्रोत्साहन हेतु बहुत अच्छी संभावनाएं हैं । इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रियांशु कुमार, बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी, बाल संरक्षण समिति के सदस्य चंदन मांझी, शिव शंकर शर्मा आदि मौजूद थे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …