Breaking News

दरभंगा वार्ड नंबर 1 में नाले, पुलिया, रोड की समस्या को लेकर नगर आयुक्त से मिले पप्पू खान

 

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 24 फरवरी गुरुवार को वार्ड संख्या 1 की समस्या को लेकर नगर निगम पर धरना देना था वही 27 जगहो पर रोड, नाला एवं पुलिया संबंध में लिखित आवेदन भी दिया गया. रोड एवं नाला से संबंधित समस्याओं का समाधान 24 फरवरी से पहले नहीं होता है तो धरना प्रदर्शन नगर निगम में दिया जाएगा लेकिन नगर आयुक्त से मिलने के बाद नगर आयुक्त ने विश्वास दिलाया दरभंगा नगर निगम की होने वाली अगली बोर्ड की बैठक में वार्ड संख्या 1 से संबंधित मुद्दों को रखा जाएगा इसे पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा जिसके बाद पप्पू खान ने कहा को वार्ड नंबर 1 में पानी का जल जमाव रहता है कृपया जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए और साथ ही इंजिनियर साहब भी आए थे इस संबंध में 27 जगहों का रिपोर्ट करके भेज दिए नगर आयुक्त की बात सुनने के बाद पप्पू खान इस कार्यक्रम को फिलहाल रद्द करते हुए बोर्ड की बैठक तक इंतजार करने का निर्णय लिया. और अगर इसके बाद भी वार्ड की जनता की उचित एवं आवश्यक समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी.

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …