Breaking News

दरभंगा » पत्रकार राकेश कुमार नीरज को अभिलंब सुरक्षा प्रदान करें जिला प्रशासन:- सीपीआई

पत्रकार राकेश कुमार नीरज को अभिलंब सुरक्षा प्रदान करें जिला प्रशासन:- सीपीआई

लगातार शहर में बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं को देखते हुए एसएसपी को बर्खास्त करों:-राजीव चौधरी

दरभंगा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की एक जांच टीम ने सोमवार को देर रात जिला के चर्चित क्राइम रिपोर्टर राकेश कुमार नीरज के घर पर हुए पेट्रोल बम हमले की जांच की। जांच टीम में किसान सभा के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी एआईएसएफ के जिला सचिव शरद कुमार सिंह, शशिरंजन, प्रसनजीत प्रभाकर आदि थें। मौके पर उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया व पत्रकार के माता और पिता से मिलकर घटने की विस्तृत जानकारी ली। मौके पर पाया गया कि इस घटना से पत्रकार के परिवार काफी भयभीत हैं। अपने परिवार की चिंता से पत्रकार के माता और पिता बीमार हो गए हैं। उन्हें अभी भी डर सताता है। ऐसा प्रतीत होता है अपराधी पत्रकार के पूरे परिवार को जिन्दा चलाना चाहता था। इसी उद्देश्य से उनके घर के गेट पर पेट्रोल बंम फेका गया था। पूर्व में भी इनके उपर हमला हुआ था। वहीं राजीव कुमार चौधरी ने ने कहा कि आज दरभंगा में भूमाफिया-अपराधी-पुलिस गठजोड की सरकार चल रही है। अपराधी सरेआम पुलिस को चैलेंज देकर अपराध कर निकल जाते है। लेकिन पुलिस अभी तक गिरफ्तारी नही की है। शहर में एक से एक बड़ी घटना घट रही है। जहाँ एक तरफ जीएम रोड कांड की आग ठंडा नही हुई थी। वही दूसरी ओर दैनिक अखबार के पत्रकार राकेश कुमार नीरज के घर पर रात में अपराधियों ने धावा बोल दिया। लेकिन 24 घंटा बीतने के बाद भी अपराधी पुलिस के चंगुल से बाहर है। शहर में बढ़ रहे अपराध की जिम्मेवारी मुख्य तौर पर दरभंगा के प्रभारी एसएसपी की है। तत्काल प्रभारी एसएसपी को बर्खास्त करना चाहिए। तथा पत्रकार नीरज के परिवार को प्रशासनिक सुरक्षा देने की गारंटी सरकार को करना चाहिए। पार्टी लोकतंत्र के चौथे स्थान पर हमला बर्दाश्त नहीं करेगी और प्रशासन के संरक्षण में अपराधियों का नंगा नाच नहीं चलेगा। पत्रकार की सुरक्षा की गारंटी अगर जिला प्रशासन नहीं करती है तो हम लोग आगे योजनाबद्ध तरीके से आंदोलन करने हेतु विवश होंगे।
राजीव कुमार चौधरी

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …