Breaking News

संस्कृति कर्मी सूर्य नारायण चौधरी के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने जताया शोक

संस्कृति कर्मी सूर्य नारायण चौधरी के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने जताया शोक

कैलेंडर प्रकाशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशनपुर निवासी मिथिला विभूति सूर्य नारायण चौधरी के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने बुधवार को शोक जताया। अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने कहा कि बंगाल के पांच कलाकारों के सहयोग से कवि कोकिल महाकवि विद्यापति की छवि निर्माण कर कैलेंडर के रूप में पहली बार इसके प्रकाशन को लेकर समस्त मिथिला वासी सूर्य नारायण चौधरी के प्रति सदैव कृतज्ञ बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि कोलकाता में निवास करते हुए उन्होंने जीवन पर्यंत मिथिला एवं मैथिली के विकास को जो गति प्रदान की वह हमेशा अविस्मरणीय बना रहेगा।
मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकांत झा ने उनके निधन को मिथिला-मैथिली के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए दिवंगत पुण्यात्मा को मिलनसार स्वभाव का समाजसेवी और मिथिला-मैथिली के विकास का समर्पित हितैषी बताया। दिवंगत सूर्य नारायण चौधरी के ग्रामीण सह पूर्व विधान पार्षद डा विनोद कुमार चौधरी ने कहा कि अपने कृतित्व एवं व्यक्तित्व के लिए वे आम मिथिलावासी के दिल में हमेशा जीवंत बने रहेंगे। संस्थान के सचिव प्रो जीवकांत मिश्र ने मिथिला- मैथिली आंदोलन में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा ने उन्हें सादगीपूर्ण जीवन जीने वाला समाजसेवा के रास्ते मिथिला-मैथिली के विकास को समर्पित समाज सेवी बताया।
प्रवीण कुमार झा ने कहा कि समाजसेवा के रास्ते जीवन पर्यंत मिथिला-मैथिली का विकास साधने वाले कर्मयोगी के रूप में सूर्य नारायण बाबू सदैव याद किए जाएंगे। शोक संवेदना व्यक्त करने वाले अन्य लोगों में डॉ महेंद्र नारायण राम, डा श्रीपति त्रिपाठी, हीरा कुमार झा, हरिश्चंद्र हरित, डॉ गणेश कांत झा, विनोद कुमार झा, प्रो विजयकांत झा, प्रो चंद्रशेखर झा बूढा भाई, डॉ उदय कांत मिश्र, डॉ महानंद ठाकुर, विद्यापति टाइम्स के विनोद कुमार, दुर्गानंद झा, आशीष चौधरी, पुरूषोत्तम वत्स आदि शामिल हैं।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …