बहेड़ी प्रखंड के ग्राम पंचायत राज बलीगांव के वार्ड नंबर 9 के वार्ड सदस्य संझा सिंह के पति विजय कुमार सिंह ने दरभंगा डीएम को मुखिया के विरोध में शिकायत कर आवेदन दिया इस आवेदन में हैदर अली मोहम्मद अनवर वार्ड सदस्य पूजा कुमारी , रीना कुमारी सरपंच पंचायत समिति सदस्य अब्दुल नदीम पंचायत समिति सदस्य राणा शुभंकर प्रसाद सिंह सभी जनप्रतिनिधियों ने मिलकर मुखिया के विरोध में आवेदन दिया है। पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने मुखिया के विरोध में आम सभा नहीं कर गलत तरीके से मन मानी करने का आरोप भी लगाया है। वही जनप्रतिनिधियों का कहना था कि आम सभा पंचायत भवन पर करने की मांग थी लेकिन कहीं और की गई। गलत तरीके से नवनिर्वाचित मुखिया द्वारा एक सोची समझी साजिश के तहत अपने निजी लाभ के लिए आम सभा की बैठक ग्राम पंचायत भवन पर नहीं करा कर मध्य विद्यालय सिरुआ धर्मशाला पर कराने का फैसला उनके द्वारा लिया गया। इस संबंध में जनप्रतिनिधियों को मुखिया द्वारा नोटिस हस्तगत कराया गया। उक्त ग्राम पंचायत आम सभा की बैठक अगर उक्त निर्धारित की गई। स्थल पर की जाती है तो पूर्व से कई योजना में की गई अनियमितता उजागर नहीं हो पाएगी। आवेदन में लिखा गया। कि पंचायत सचिव तेज नारायण यादव जो विगत 5 वर्षों से पदस्थापित है। जिन पर कई गंभीर आरोप पूर्व से लगा हुआ है । और उनके विरोध दिए गए आवेदन पर जांच चल रही है अगर उक्त स्थल पर ग्राम सभा की बैठक कराई जाती है। तो आम सभा के माध्यम से भारी अनियमितता होने की प्रबल संभावना है जिसे आम सभा जन काफी प्रभावित होगी अतः श्रीमान से प्रार्थना है कि अभिलंब अपने अस्तर से मुखिया द्वारा निर्धारित की गई अवसर पर रोक लगाते हुए पंचायत भवन पर आम सभा की बैठक कराने का निर्देश देने की कृपा की जाए।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal