पीजी अप्लाई का तिथि आगे बढ़ाने को लेकर एमएसयू मिला डीएसडब्लू से —
पार्ट 1 और पार्ट 2 रिजल्ट घोषित कर पीजी का नया अप्लाई तिथि जारी करने का किया मांग
पार्ट 3 रिजल्ट में धांधली का लगाया आरोप कहा गलती सामने आया तो कॉपी देने पर लगाया रोक
मिथिला स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय के छात्र नेता अमन सक्सेना ने मिथिला विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अध्यक्ष विजय कुमार यादव से मिलकर पीजी में अप्लाई की तिथि आगे बढ़ाने को कहा हैं इस बाबत एमएसयू छात्र नेता अमन सक्सेना ने कहा पीजी का अप्लाई का अंतिम तिथि 23 फ़रवरी तक रखा गया था जिसमे बहोत सारे छात्र अप्लाई करने से वंचित रह गए हैं जिसको देखते हुए विश्वविद्यालय के द्वारा अप्लाई का एक और नयी तिथि घोषित किया जाए ताकि वंचित छात्र अपना नामांकन सुनिश्चित करवा सके उन्होंने कहा 8 फरवरी से अप्लाई का तिथि जारी किया गया था लेकिन 2-3 दिनों तक लिंक काम नहीं करने के कारण छात्र अप्लाई नहीं कर सके 12 फ़रवरी से अप्लाई शुरू हुआ और अंतिम तिथि 23 फ़रवरी को समाप्त कर दिया गया छात्रों को फॉर्म अप्लाई करने के लिए सिर्फ लगभग 10 दिनों का समय दिया गया जिस कारण काफी संख्या में छात्र अप्लाई नहीं कर सके पीजी में काफी संख्या में सीट खाली हैं और छात्र अप्लाई करने से वंचित हैं ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन को जल्द ही एक नयी तिथि का घोषणा करना चाहिए ताकि छात्र अपना नामांकन करवा सके और विश्वविद्यालय अपना बचा हुआ सीट फुल कर सके इधर पार्ट 1 और पार्ट 2 रिजल्ट के कारण भी काफी संख्या में छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग पड़ा हुआ हैं विश्वविद्यालय रिजल्ट में काफी लेट कर रहा हैं ऐसा प्रतीत होने लगा हैं इस रिजल्ट के लिए भी हमलोगो को आंदोलन करना पड़ेगा जिस पर विश्वविद्यालय सजग नहीं हो रहा हैं जिसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा हैं हम मांग करते हैं जल्दी से पार्ट 1 और पार्ट 2 का रिजल्ट घोषित कर पीजी में नामांकन के लिए अप्लाई की एक नयी तिथि घोषित किया जाए इधर पीजी फॉर्म भरने में छात्रों से दो दो बार पेमेंट ले लिया गया जिसे विश्वविद्यालय वापस करने से मना कर रहा हैं ऐसे सभी छात्रों का पैसा वापस किया जाए साथ ही एमएसयू के सदस्यो ने छात्र कल्याण अध्यक्ष से बात कर पीजी डिपार्टमेंट के छात्रों से लिये गए फीस को वापस करने का भी मांग किया हैं जिस पर विश्वविद्यालय ने सरकार को लेटर लिखने की बात कही हैं अमन सक्सेना ने कहा विश्वविद्यालय प्रशासन झूठ बोलने का काम कर रहे पार्ट 3 के जिन छात्रों को कॉपी देने का बात कहा था छात्रों को कॉपी दिखा दिया गया जिसमे देखा गया की छात्रों के कई कॉपी का जाँच तक नहीं किया गया था और कितने छात्रों को नंबर जोड़ कर भी कम दिया गया हैं जिसको देखते हुए विश्वविद्यालय ने छात्रों को कॉपी देने पर रोक लगा दिया हैं कहा गया जितने भी छात्रों का आवेदन कॉपी के लिए दिया गया हैं सभी छात्रों के कॉपी का पुनः मूल्यांकन किया जाएगा उसके बाद फिर से रिजल्ट जारी किया जाएगा जब कॉपी छात्रों को देना ही नहीं था तो इतना दिन परीक्षा नियंत्रक और कुलानुशाशक झूठ क्यों बोल रहे थे छात्र आंदोलन को विश्वविद्यालय मज़ाक में ले रहा हैं अगर जल्द छात्रों के समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मिथिला स्टूडेंट यूनियन इसके लिए जोरदार आंदोलन को तैयार रहेगा फिर हमें कोई रोकने वाला नहीं होगा क्यूंकि विश्वविद्यालय प्रशासन सिर्फ झूठ बोलने का काम कर रहे हैं छात्रों को कम नंबर देने के बाबजूद पदाधिकारी कुछ कर नहीं रहे हैं अगर हम उग्र हुए तो इसकी पूर्णतः जवाबदेही विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी.
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal