महाशिवरात्रि को लेकर हुई बैठक

छातापुर प्रखण्ड मुख्यालय स्थित प्रेस क्लब में महाशिव रात्रि को लेकर गुरुवार को बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रखण्ड कार्यालय व प्रेस क्लब परिसर स्थित बाबा गरीबनाथ शिवमंदिर में उमंग व उत्साह के साथ महाशिवरात्रि का आयोजन होगा। बताया कि आयोजन की अधिकांश तैयारी पुरी कर ली गई है। आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रेस क्लब के सभी साथियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई । बताया कि दो दिनों तक चलने वाले महा शिवरात्री के आयोजन में सबों को उपस्थित रहकर अपना योगदान देना है। महाशिवरात्रि एक मार्च रोज सोमवार को है।पत्रकार राजकुमार झा उर्फ राजु झा की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में पत्रकार संजय कुमार यादव को आयोजन कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय कुमार पप्पू, आलोक कुमार, सुधाकर कुमार, अभिमन्यु मिश्रा आदि थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal