बिजली गैस सिलेंडर मूल्य बृद्धि के खिलाफ जोरदार आंदोलन – माले
गया के लिए ट्रेन निजी वाहन से 35 प्रतिनिधि राज्य सम्मेलन में भाग लेने गए ; बैद्यनाथ
दरभंगा भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने प्रेस वयान जारी कर बताया कि केंद्र की मोदी सरकार कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाते हुए आम लोगो के जेब काटने पर तुली हुई है लगातार महँगाई बढ़ती जा रही है रोजी -रोजगार लोकतंत्र पर हमला वर्दाश्त से बाहर हो गया है। अपराध पुलिस उत्पीड़न में बृद्धि बदस्तूर जारी है।इसके खिलाफ जोरदार आंदोलन खड़ा किया जाएगा ।श्री यादव ने कहा कि वांगमती नदी के बांध को नही बांधने दिया जाएगा और जल निकासी की व्यवस्था करनी होगी अप्रैल में बड़ी आम सभा जटमलपुर मे नागरिकों का किया जाएगा ।इस संबंध में भाजपा जदयू को अपना नजरिया साफ करना चाहिए।
आज शाम कर्मभूमि से गया में 25 – 27 मार्च को आयोजित राज्य सम्मेलन में शामिल होने 35 प्रतिनिधि रवाना हो गए पार्टी के वरिष्ठ नेता कॉमरेड आर के सहनी, लक्ष्मी पासवान प्रो0 सुरेंद्र प्रसाद सुमन जसम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य निजी वाहन से जाएंगे ।इसमे जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ,अभिषेक कुमार,नेयाज अहमद, अशोक पासवान ,नन्दलाल ठाकुर ,जंगी यादव ,शनिचरी देवी,सवा रौशनी, प्रिन्स कर्ण ,मयंक ,पप्पू पासवान ,पप्पू कुमार पासवान ,धर्मेश यादव ,जमालुद्दीन, पप्पू खान ,अकबर रजा, कल्याण भारती, भूषण मंडल ,संदीप चौधरी ,बैद्यनाथ यादव,राम विनोद यादव ,संतोष यादव, सत्यनारायण मुखिया ,विश्वनाथ पासवान ,कामेश्वर पासवान ,राजू कर्ण ,भोलाजी ,दामोदर पासवान ,हरि पासवान शामिल है सम्मेलन से भाजपाई साजिश का मुकाबला करने के लिए चल रहे संघषों पर चर्चा करते हुए इसे व्यापक व जुझारू बनाने का ताकत लेकर लौटने पर सत्ता की विफलता के खिलाफ आंदोलन खड़ा किया जाएगा ।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal