Breaking News

दरभंगा डाक प्रमंडल द्वारा डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन सह बचत खाता व्यवसाय हेतु महामेला का आयोजन

 

दरभंगा डाक प्रमंडल द्वारा डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन सह बचत खाता व्यवसाय हेतु महामेला का आयोजन

डाक घर के विभिन्न योज्न्नायों को जन जन तक पहुँचाने का लिया गया संकल्प

दरभंगा डाक प्रमंडल में  शंकर प्रसाद, निदेशक डाक सेवाये, मुजफ्फरपुर की गरिमामयी उपस्तिथि में महा मेला का आयोजन किया गया.

इस अवसर पर  शंकर प्रसाद, निदेशक डाक सेवाए, मुजफ्फरपुर द्वारा दूर दराज से आये सभी शाखा डाकपाल एवं सहायक शाखा डाकपालों को इस वितीय वर्ष की लक्ष्य प्राप्ति हेतु दिशानिर्देश दिए गए एवं साथ ही भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे डाकघरों के महत्वकांक्षी योजनायों से सभी लोगों से जोड़ने के लिए कहा गया. माननीय निदेशक, उत्तरी प्रक्षेत्र द्वारा दरभंगा प्रमंडल के जीवन बीमा एवं बचत खाता खोलने के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शाखा डाकपाल, सहायक शाखा डाकपाल एवं डी ओ (पी एल आई) को पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया.

मौके पर उपस्थित  पवन कुमार डाक अधीक्षक , दरभंगा प्रमंडल नें कहा की वित्तीय वर्ष समाप्ति के पूर्व ही निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से लगातार प्रयास जारी है.इस क्रम में प्रमंडल द्वारा दिनांक 25.03.2022 को डाक जीवन बीमा (PLI), ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI), बचत खाता महामेला का आयोजन पी टी सी दरभंगा के इनडोर स्टेडियम में किया गया जिसमे ग्रामीण स्तर पर कार्य कर रहे डाक कर्मचारियों के द्वारा किये गए कार्य को सराहा गया एवं यह भी कहा गया की डाक विभाग भारत सरकार के जन कल्याणकारी योजनायों का लाभ जन जन तक पहुँचाने के लिए पूरी दरभंगा टीम जोश, जूनून एवं तत्परता से कार्य कर रही है. मेला में प्रमंडल के सभी शाखा डाकपाल एवं सहायक शाखा डाकपालों ने पुरे जोश वा उमंग के साथ भाग लिया तथा अपने सम्बंधित शाखा डाक घरों से कईं नविन बीमा प्रस्ताव एवं बचत खाता के साथ उपस्थित होकर ३०८ से अधिक आम जनों को डाक जीवा बीमा से जोड़ते हुए 9 करोड़ 41 लाख का व्यवसाय किया गया एवं प्रथम प्रीमियम के रूप में 17 लाख से अधिक जमा की गयी साथ ही साथ 2020 सुकन्या समृधि खाता एवं 8500 (आठ हजार पांच सौ बचत खाता भी खोला गया है.

इस मौके पर  संजीव शरण सुमन, सहायक डाक अधीक्षक, उतरी प्रक्षेत्र मुजफ्फरपुर, सहायक डाक अधीक्षक (मुख्यालय)  संजय कुमार, सहायक डाक अधीक्षक  मनोज कुमार, डाक निरीक्षक(जन शिकायत)  मनोज कुमार ,  राजीव कुमार झा,  सौरभ सुमन एवं  राजू झा अनुमंडल पदाधिकारियों संग मेल ओवरसियर,  बिनोद कुमार, जन संपर्क निरीक्षक, प्रमंडलीय कार्यालय के सभी कर्मचारी, सभी डाक अधिदर्शक एवं अन्य उपस्थित थे.

Check Also

• गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत श्यामा मंदिर तालाब घाट पर वृहद स्वच्छता अभियान आयोजित 

🔊 Listen to this • नौका के माध्यम से तालाब के कूड़ा-कचरा हटाकर जल स्रोतों …