Breaking News

दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत जीविका द्वारा सिंहवारा प्रखंड स्थित चौधरी केदारनाथ उच्च विदयालय के प्रांगन में रोज़गार मेला का आयोजन

दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत जीविका द्वारा सिंहवारा प्रखंड स्थित चौधरी केदारनाथ उच्च विदयालय के प्रांगन में रोज़गार मेला का आयोजन

प्रखंड में रोज़गार मेले से युवक-युवतियां थे उत्साहित
तक़रीबन 6 वर्षों की लम्बी अवधि के बाद प्रखंड स्थित आयोजित इस रोजगार मेले में युवक-युवतियों की भीड़ उमर पड़ी !
ख़राब मौसम और हल्की बरसात भी युवाओं का हौसला नहीं तोड़ पायी !
युवकों से कई गुणा अधिक संख्या में युवतियों ने लिया हिस्सा !
सभी समुदाय के लोगों ने कराया अपना निबंधन!

# रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में कुल 1228 ने कराया निबंधन
# दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना प्रशिक्षण हेतु चयन कुल- 336
# स्वरोजगार में कौशल प्रशिक्षण हेतु चयन कुल- 206
# निजी क्षत्र की कम्पनियो में चयन – कुल. 738
दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत जीविका द्वारा रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन बुधवार को सिंघवारा प्रखंड स्थित चौधरी केदारनाथ उच्च विदयालय के प्रांगन में किया गया। स्वागत-गान व राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, आयोजन का उद्घाटन जीविका जिला परियोजना प्रबंधक रिचा गार्गी, विदयालय की प्राचार्य मधु कुमारी, रोजगार प्रबंधक विश्वजीत कुमार सुमन व सिंघवारा प्रखंड के बीपीएम सर्वेश शाही सहित अन्य अधिकारियों ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्ववलित कर किया। तक़रीबन 6 वर्षों की लम्बी अवधि के बाद प्रखंड स्थित आयोजित इस रोजगार मेले में युवक-युवतियों की भीड़ उमर पड़ी ! ख़राब मौसम और हल्की बरसात भी युवाओं का हौसला नहीं तोड़ पायी ! युवकों से कई गुणा अधिक संख्या में युवतियों ने लिया हिस्सा ! सभी समुदाय के लोगों ने कराया अपना निबंधन! अपने संबोधन में डीपीएम रिचा गार्गी ने जीविका के कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि जीविका जीविकोपार्जन के लिए कार्य कर रही है, ऐसे गरीब निर्धन परिवार जो समाज की मुख्य धारा से जुडी नही थी उन्हें मुख्य धारा में लाने व क्रांतिकारी बदलाव की दिशा में बेहतरीन कार्य किया है। रोजगार की बात हो या स्वरोजगार की सभी कार्य में जीविका अव्वल है। उन्होंने यह भी कहा कि युवा वर्ग हमारे समाज के रीढ़ की हड्डी है इसलिए जीविका बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए भी कार्य करती है उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वर्षों बाद आयोजित इस रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का बढ़-चढ़ कर लाभ उठाये, जीविका युवाओं को हुनरमंद बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है और रोजगार मेला उसकी बानगी है।
जीविका के संचार प्रबंधक राजा सागर ने कहा कि जीविका ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सशक्तता व जीविकोपार्जन प्रदान करने के साथ साथ रोजगार मेला जैसे आयोजन से शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया करवाने के साथ साथ इच्छुक उमीदवारों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने व स्वरोजगार से जोड़ने का भी माध्यम बन गया है,
चौधरी केदारनाथ उच्च विदयालय की प्राचार्य मधु कुमारी ने कहा कि महिलायें अपनी बेटियों को अच्छी शिक्षा दे कर आत्मनिर्भर बनने को प्रेरित करे जिससे दहेज़ रूपी कुप्रथा को खत्म किया जा सके ,
रोजगार प्रबंधक विश्वजीत कुमार सुमन ने रोजगार मेले पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि रोजगार आज आपके द्वार आया है ये खुशनसीबी की बात है, जो भी कंपनी अच्छी लगे उसमे कार्य स्वीकार करे, ये ना सोचे की अभी पैसा कम मिल रहा है ये आपका पहला कदम होगा सफलता की ओर
हायाघाट के बीपीएम विजय कुमार रॉय ने कहा कि सभी को सरकारी नौकरी प्राप्त हो पाय ऐसा संभव नहीं इसलिए अपने पैरों पर खड़ा होना सीखें नौकरी करने से ही अनुभव प्राप्त होता है, अनुभव प्राप्त करते हुए आगे बढ़ते रहे !

रोजगार मेला में कुल 1228 युवाओं ने अपना निबंधन करवाया। इस मेले में कुल 16 कम्पनियों ने अपना स्टाल लगाया ! जिसके अंतर्गत विभिन्न कंपनियों के द्वारा 738 अभ्यर्थियों का प्रथम चरण में चयन किया गया !
मौके पर जीविका जिला कार्यालय से संतोष कुमार, वही सिंहवारा जीविका प्रखंड कार्यालय से बीपीएम सर्वेश शाही , एसी राजीव कुमार, रिंकू सहनी, सीसी रूपा कुमारी, शशि रंजन, संजय कुमार मंडल, सुनील कुमार, अमित कुमार, कोमल कुमारी, शवेता कुमारी, एलएचएस प्रवीण कुमार झा व अन्य कर्मी सहित सभी कैडर मौजूद थे

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …