Breaking News

नगर निगम चुनाव में उप मेयर पद के लिए एमएसयू ने किया उम्मीदवार का एलान  सुमित्रा देवी होगी एमएसयू के उप मेयर उम्मीदवार

नगर निगम चुनाव में उप मेयर पद के लिए एमएसयू ने किया उम्मीदवार का एलान

सुमित्रा देवी होगी एमएसयू के उप मेयर उम्मीदवार
मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उप मेयर पद के नाम का एलान किया गया एमएसयू के क्रांतिकारी छात्र नेता अमन सक्सेना की माँ सुमित्रा देवी को संगठन के तरफ से उप मेयर पद के नाम पर घोषणा किया गया सबसे पहले बाबा नागार्जुन के प्रतिमा पर माला पहना कर प्रेस कॉन्फ्रेंस का शुरुवात किया गया इस बाबत उप मेयर प्रत्यासी सुमित्रा देवी ने कहा इन नौजवानो के हौसला को देखते हुए में इस चुनावी मैदान में आयी हूं दरभंगा को जलजमाव जाम सुखार और गंदगी मुक्त बनाना मेरा प्रथम उद्देश्य होगा अगर में चुनाव जीतती हूं तो निगम को भ्रष्टाचार मुक्त करने का काम करुँगी दरभंगा के सभी वार्ड मोहल्ला का सामान रूप से विकाश हो यह प्रयास किया जाएगा संगठन के प्रेस वार्ता में शामिल संगठन के संस्थापक सदस्य अनूप मैथिल ने कहा यह निगम चुनाव की लड़ाई नहीं बल्कि एक विचारधारा की लड़ाई हैं यह लड़ाई मिथिला के सर्वांगीण विकास के लिए हैं जो सड़क से लेकर सदन तक हमने लड़ने का काम किया हैं इस नगर निगम चुनाव में दर्जनों पार्षद समेत उप मेयर पद के जीत के लिए संगठन ने तैयारी शुरू कर दिया हैं लगातार बैठक का दौर जारी हैं हमें पूरा विश्वास हैं की जनता हमारे संघर्ष का सम्मान करते हुए इस चुनाव में हमें सफल बनाने का काम करेंगे संगठन के अर्जुन कुमार दास अभिषेक कुमार झा उदय नारायण झा अर्जुन कुमार व जय प्रकाश झा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा अपने 7 साल के संघर्ष को लेकर हम जनता के बिच जा रहे हैं हमारे पास लड़ने के लिए पैसा नहीं हैं लेकिन एक विचारधारा हैं जिसके बल पर हमने पंचायत चुनाव जीता था और अब नगर निगम चुनाव चुनाव में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने जा रहे हैं समय काफी कम हैं लेकिन हम चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ने के लिए जा रहे हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन विश्वविद्यालय केंद्रीय पुस्तकालय के पास किया गया इस बैठक में एमएसयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमन सक्सेना दरभंगा सदर से जिला परिषद सदस्य संजय चौपाल सौरभ कुमार गुलफाम रेहमानी प्रदीप ठाकुर सुमित कुमार अनीश चौधरी अमन कुमार संत कुमार रिशु झा सोमनी देवी कन्हैया कश्यप समेत कई सेनानी मौजूद रहे.

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …