बाल शोषण मुक्त गाँव बनाने के लिए रूपौली में हर माह होगा जागरूकता सत्र का आयोजन

सीतामढ़ी/ बथनाहा:- जिले में बाल शोषण की रोकथाम हेतु कार्य कर रहे नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित बचपन बचाओ आंदोलन की ओर से गठित बाल समिति के बच्चों के नेतृत्व में प्रत्येक माह बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता सत्र का आयोजन के लिए शुक्रवार को बथनाहा प्रखंड के रूपौली गांव स्थित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंभु शरण को पत्र सौंपा गया। प्रधानाध्यापक ने बाल समिति के बच्चों के द्वारा मासिक जागरूकता सत्र के आयोजन को अनूठी पहल बताते हुए सराहना की। बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी ने बताया कि पूर्व में अन्य राज्यों से इस गांव के पांच बच्चों को बाल श्रम से मुक्त करवाया गया है । पुनः इस गांव से बच्चे बाल श्रम एवं बाल तस्करी का शिकार ना हो इस उद्देश्य से बचपन बचाओ आंदोलन प्रयास कर रही है।विद्यालय में बाल अधिकारों के प्रति प्रत्येक माह जागरूकता सत्र से ना सिर्फ बाल श्रम , बाल तस्करी और बाल विवाह पर रोक लगेगा अपितु बाल शोषण मुक्त ग्राम की परिकल्पना भी साकार होगी। निरंतर जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस बाल श्रम ,बाल विवाह, बाल तस्करी जैसी बुराइयों के समाप्ति की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है जिसमें बचपन बचाओ आंदोलन भी सहयोग कर रही है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal