सोनू सहनी हत्याकांड पे न्याय नहीं मिलने पर एसडिपीओ से मिले एमएसयू औऱ परिवार का सदस्य

बीते 6 नवंबर को सोनू सहनी का हत्या कर आम के पेड़ से लटका दिया गया था जिसके लिए लगातार आंदोलन किया जा रहा था 14 नवंबर को मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा इसके लिए नगर थाना का घेराव भी किया गया था जिसके बाद थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद आंदोलन को समाप्त किया गया था लेकिन घटना के 25 दिन होने के बावजूद अभी तक एक अपराधी का गिरफ्तारी नहीं हो सका है जिसको देखते हुए एमएसयू औऱ परिवार के सदस्य शुक्रवार को सदर एसडिपीओ से मुलाक़ात कर कारवाई का मांग किया हैं इस बाबत एमएसयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमन सक्सेना ने कहा की जिस तरह से हत्या को आत्महत्या बनाया जा रहा हैं इसमें काफी लोग शामिल हैं जो सोनू को न्याय में अर्चन डालने का काम कर रहे हैं जब फंदा पर लटके हुए सोनू का फोटो देखा जाता हैं तो उससे स्पष्ट होता हैं की यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या हैं शव पेड़ से लटका हुआ हैं सोनू का पाँव जमीन से सटा हुआ हैं औऱ उसके पाँव में चप्पल पहना हुआ हैं गले का फंदा कई राउंड में बांधा गया हुआ हैं इससे स्पष्ट होता हैं की ये आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या हैं जिसपर नगर थाना के तरफ से कोई सकारात्मक पहल नहीं किया जा रहा हैं जिसको देखते हुए आज सदर एसडिपीओ से मुलाकत कर न्याय की गुहार लगा रहे हैं संगठन के नगर अध्यक्ष अर्जुन कुमार सोशल मीडिया प्रभारी उदय नारायण झा नगर सचिव अविनाश सहनी ने कहा की सदर एसडिपीओ अमित कुमार के द्वारा आश्वासन दिया गया हैं की दोषियों को बुलाकर फिर से पूछताछ शुरू किया जाएगा जो भी मांग इस पत्र में सौंम्पा गया हैं उसपर कारवाई किया जाएगा हमारी मांग हैं की सोनू सहनी के हत्या में शामिल सभी दोषियों का गिरफ्तारी किया जाए परिवार के देयनीय स्थिति को देखते हुए परिवार के सदस्य को 20 लाख रुपया का मुआवजा दिया जाए पीड़ित पक्ष पर किया गया सभी फर्जी एफआईआर वापस लिया जाए साथ ही रत्नोपट्टी औऱ आसपास के इलाका में इस तरह का लगातार हो रहे घटना को देखते हुए पुलिस सुरक्षा बल बढ़ाया जाए जिन मांगो पर सदर एसडिपीओ अमित कुमार के द्वारा सकारात्मक पहल करते हुए कारवाई करने की बात कही हैं परिवार के सदस्यों ने कहा जब तक न्याय नहीं मिल जाएगा तब तक हमलोग आंदोलन के रास्ते को अपनाये रखेंगे इस दौरान सोनू सहनी की माँ यूरिया देवी बहन माला देवी सुधा देवी परिवार के सदस्य विक्रम चौधरी व राजू सहनी मौजूद थे जिन्होंने अपनी आपबीती सदर एसडिपीओ के पास रखा हैं औऱ न्याय के आग्रह किया हैं।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal