तीसरे दिन सकारात्मक वार्ता के बाद समाप्त हुआ एमएसयू का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल–

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा सोमवार से छात्र हित सम्बंधित विभिन्न मांगो को लेकर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तीसरे दिन सफल वार्ता के बाद समाप्त किया गया एमएसयू के विश्वविद्यालय प्रवक्ता नीरज भारद्वाज कोषाध्यक्ष नारायण मिश्रा एमएलएसएम कॉलेज अध्यक्ष अमन पाण्डेय डीएनवाई कॉलेज अध्यक्ष आर्यन कुमार भूख हड़ताल पर 3 दिन तक बैठे रहे इस बिच विश्वविद्यालय प्रशासन से कई दौर का वार्ता हुआ लेकिन सफल नहीं हो पाया अनसन में शामिल अमन पाण्डेय नारायण मिश्रा आर्यन कुमार का हालत गंभीर बना हुआ हैं आज अनशन का तीसरा दिन हैं , रात में अनसन कारियों का स्थिति नाजुक हुई थी ! आनन-फानन में मेडिकल ट्रीटमेंट के बाद हालात सुधार है ! इस तपस भरी गर्मी और धूप में अन्न – जल त्याग करना एक बहुत बड़ी बात है। ससमय शैक्षणिक सत्र , समय पर रिजल्ट , रिजल्ट की समस्याओं से निदान , समय से नामांकन , छात्र संघ चुनाव एवं विभिन्न मांगों को लेकर आमरण अनशन आयोजित है जिसपर कई मुद्दों पर सहमति भी बनी लेकिन मामला 2 मुद्दों पर आकर फंसा हुआ हैं जिसमे पार्ट 2 रिजल्ट में 12 नंबर ग्रेस देकर पास करने की हमलोग मांग कर रहे हैं औऱ विश्वविद्यालय 5 नंबर ग्रेस देने की बात केह रहे हैं दूसरा मामला डाटा सेंटर के अनुबंध रद्द करने की हैं जिसपर कुलपति से वार्ता के बाद ही इस विषय पर विश्वविद्यालय प्रशासन कुछ केहने को तैयार होंगे जिस कारण यह आंदोलन तीसरे दिन भी जारी हैं तीसरे दिन शाम 3.30 बजे अनसनकारी अमन पाण्डेय का बीपी 60/90 होने पऱ डीएमसीएच भर्ती किया गया जबकि 3 औऱ अनसनकारी का स्वास्थ लगातार गिरता जा रहा हैं अनसनकारियों के समर्थन में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज राष्ट्रीय प्रवक्ता अमन सक्सेना बिहार प्रभारी अमित कुमार ठाकुर पूर्व प्रवक्ता विद्याभूषण राय विश्वविद्यालय संरक्षक सागर सिंह विश्वविद्यालय अध्यक्ष आदित्य मिश्रा दरभंगा उपाध्यक्ष अमित मिश्रा विश्वविद्यालय जिला कॉलेज प्रभारी अनीश चौधरी आशीष कुमार आदित्य मंडल ने धरना को सम्बोधित किया शाम 4 बजे के करीब संगठन के अमन सक्सेना सागर सिंह आदित्य मिश्रा आशिश कुमार औऱ अविनाश सहनी को वार्ता के लिए कुलपति के पास ले जाया गया बारी बारी से सभी मुद्दों पर कुलपति औऱ कुलसचिव से वार्ता किया गया जिसमे प्रॉक्टर डॉक्टर अजय नाथ झा डीआर 1 डॉक्टर कामेस्वर पासवान भी मौजूद रहे सभी मांगो पर सकारात्मक पहल करने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा लिखित दिया गया जिसके बाद आंदोलनकारियों को प्रॉक्टर औऱ डीआर 1 के द्वारा जूस पिलाकार आंदोलन को समाप्त किया गया संगठन के सदस्यो ने कहा अभी आंदोलन को समाप्त किया गया हैं लेकिन अभी आंदोलन समाप्त नही हुआ हैं अगर मांग पूरा नहीं किया जाता हैं तो जून के बाद हमलोग विश्वविद्यालय में जोरदार आंदोलन किया जाएगा जिसकी जवाबदेहि विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी इस आंदोलन में संगठन के उदय नारायण झा अमित कुमार गुलफाम रेहमानी अजित वत्स ऋतू राज नाजिया परवीन दामिनी कुमारी भावना कुमारी राम सकल यादव समेत कई सेनानी उपस्थित रहे
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal