Breaking News

DARBHANGA • जिला परिवहन पदाधिकारी एवं मोटर वाहन निरीक्षकों के साथ हुई बैठक || परिवहन विभाग की जो भी लम्बित मामले है उसे जल्द से जल्द पुरा करें।   

*जिला परिवहन पदाधिकारी एवं मोटर वाहन निरीक्षकों के साथ हुई बैठक*

दरभंगा,   दावा वादों के निराकरण में आनेवाली बाधाओं को दूर करने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी एवं मोटर वाहन निरीक्षकों की बैठक जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष  विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि आगामी 09 मार्च 2024 को होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक दावा वादों का निपटारा किया जाना है।

उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग की जो भी लम्बित मामले है उसे जल्द से जल्द पुरा करें।

उन्होंने कहा कि विभाग की स्तर से वाद के निपटारे में कठिनाई नहीं होनी चाहिए।

बैठक में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ग्यारह संजय प्रिया,अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार रंजन देव,जिला परिवहन पदाधिकारी,मोटर वाहन निरीक्षक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Check Also

डॉ. अपर्णा पाठक ने आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

🔊 Listen to this दरभंगा जिला कांग्रेस कमेटी (अर्बन) कार्यालय में आयोजित एक सादे लेकिन …