Breaking News

जिला गंगा योजना निर्माण को लेकर डीएम ने दिया आवश्यक निर्देश

*जिला गंगा समिति की हुई बैठक*

 

*जिला गंगा योजना निर्माण को लेकर डीएम ने दिया आवश्यक निर्देश*

 

जिलाधिकारी दरभंगा  राजीव रौशन की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित हुई।

*जिला पदाधिकारी द्वारा गंगा और उसकी सहायक नदियों के पुनरुत्थान,संरक्षण और प्रबंधन के लिए गंगा प्राधिकरण आदेश 2016 के अनुसार दरभंगा जिले में बहने वाली नदियों के पुनरुत्थान,संरक्षण और प्रबंधन हेतु “जिला गंगा योजना” बनाने हेतु निर्देशित किया गया*।

 

डी एम श्री रौशन ने कहा कि जिला गंगा योजना का निर्माण सरल,सहक्रियाशील,पर्यावरण की दृष्टि से जिम्मेवार,सामाजिक रूप से समावेशी,आर्थिक रूप से लाभप्रद और सतत, संवेदनशीलता एवं मापनीय सिद्धांत के अनुसार किया जाएगा।

जिला गंगा योजना में जल की गुणवत्ता, जल की मात्रा, पारिस्थितिक संपूर्णता तथा जल और संबंधित समस्याओं को शामिल किया जाना है।

*उल्लेखनीय है कि योजना निर्माण में जल संसाधन विभाग,वन विभाग,कृषि विभाग,भू-जल विभाग,राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड,नगर निकाय,जल के मुख्य उपयोगकर्ता यथा जल संबंधी कार्य करने वाली संस्था,किसान,औद्योगिक इकाई,वासिंग केंद्र,वर्कशॉप,व्यापारिक केंद्र,वन्य-जीव पार्क,मत्स्यपालन केंद्र,हाउस-होल्ड,नाव परिचालन एवं पर्यटन इत्यादि हितधारक को शामिल किया जाएगा*।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री चित्रगुप्त कुमार,जिला योजना पदाधिकारी  शक्ति रंजन,नमामि गंगे के जिला परियोजना पदाधिकारी  फारूक इमाम,सभी नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …