Breaking News

नेहरु युवा केन्द्र, दरभंगा द्वारा “गहन मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान” कार्यक्रम का किया गया आयोजन || प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखा कर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया।

नेहरु युवा केन्द्र, दरभंगा द्वारा “गहन मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान” कार्यक्रम का किया गया आयोजन

 

प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखा कर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया।

नेहरू युवा केंद्र, दरभंगा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार) एवं पावन युवा मंडल,लहेरीसराय के संयुक्त तत्वावधान में बहादुरपुर प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक,मतदाता शपथ,दिवाल लेखन,साइकिल रैली इत्यादि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड कृषि पदाधिकारी विश्वनाथ चौधरी ने सभी युवाओं के बीच मतदाता  शपथ दिलाई एवं मतदान देना हम सभी का अधिकार है इसके विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दिए। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पूजा कुमारी,संगीता कुमारी के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड प्रभारी प्रधान लिपिक पप्पू कुमार लाल देव,संजीव कुमार,उपासना कुमारी,साक्षी कुमारी,स्तुति कुमारी,काजल कुमारी,कंचन कुमारी,चांदनी कुमारी, जूली कुमारी इत्यादि लोग शामिल हुए।

Check Also

डॉ. अपर्णा पाठक ने आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

🔊 Listen to this दरभंगा जिला कांग्रेस कमेटी (अर्बन) कार्यालय में आयोजित एक सादे लेकिन …