Breaking News

मुखिया महासंघ ने सौंपा जिलाधिकारी को मांग पत्र 27 को पटना में करेंगे महाधरना

मुखिया महासंघ ने सौंपा जिलाधिकारी को मांग पत्र 27 को पटना में करेंगे महाधरना

दरभंगा जिला मुखिया महासंघ की बैठक जिला अध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी की अध्यक्षता में पोलो मैदान स्थित धरना स्थल पर हुई। जिसमें सर्वसम्मति से 27 फरवरी 2024 को पटना में आयोजित महाधरना में जिला के सैकड़ो जनप्रतिनिधियों के साथ शिरकत कर सफल बनाने का निर्णय लिया गया। वहीं उपस्थित मुखियागणों में सरकार के खिलाफ काफी नाराजगी थी। वहीं बैठक के उपरांत जिलाधिकारी को 19 सूत्री मांगों से संबंधित मांग पत्र भी  मुख्यमंत्री के नाम सौपा गया। बैठक में महासंघ के केवटी अध्यक्ष इस इफ्तिखार अहमद, बहादुरपुर अध्यक्ष श्याम नंदन यादव, सदर अध्यक्ष भूषण यादव, जाले अध्यक्ष सुशील झा, सिंघवारा अध्यक्ष सुधीर चौधरी, बहेरी अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, हनुमान नगर अध्यक्ष राम जी राम, मनीगाछी अध्यक्ष अब्दुल मालिक, घनश्यामपुर अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, संरक्षक अहमद अली तमन्ने, संरक्षक अंजनी कुमार झा बबलू जी, बेनीपुर अध्यक्ष चंदन झा, संरक्षक मंडल सदस्य सुरेश सिंह, मुखिया बिप्लब चौधरी सहित सैकड़ो मुखिया गणों ने भाग लिया। जहां बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी ने कहा कि ग्राम पंचायत को 77 वां संविधान से प्रदत्त अधिकारियों की रक्षा हेतु बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 में निहित शक्तियों के विपरीत संबंधित विभागों द्वारा आदेश थोपा जा रहा है। जिससे ग्राम पंचायत के स्वतंत्रता प्रभावित हो चुकी है। इसी कारण हम लोगों ने 19 सूत्री मांग संबंधित ज्ञापन आज जिलाधिकारी को सौंप हैं। वहीं 27 फरवरी को पटना में महाधरना का आयोजन कर सरकार को ग्राम पंचायत राज को निपंगू बनाने से रोकेंगे। वहीं हम अपनी सभी मांगों पर सरकार को झुका कर अपना अधिकार लेंगे।

Ajit कुमार सिंह की रिपोर्ट :-

Check Also

• 06 मई को जिले में 24 हजार से अधिक एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य  • वरीय अधिकारी द्वारा 04 गैस एजेंसियों एवं 18 अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण 

🔊 Listen to this   • 06 मई को जिले में 24 हजार से अधिक …