Breaking News

भाकपा(माले) जिला कमिटी की बैठक आयोजित।

भाकपा(माले) जिला कमिटी की बैठक आयोजित।

 

भाजपा नफरत, झूठ लूट, और बर्बरता के एजेंडे के साथ देश ए बिहार को तबाह करने पर आमदा है : बैद्यनाथ

 

21-27 फरवरी तक बिहार की जनता लड़ेगी-तानाशाही हड़ेगी जनसंवाद अभियान चलाएगी माले : आर के सहनी

 

भाकपा(माले) दरभंगा जिला कमिटी की एक दिवसीय बैठक भाकपा(माले) जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने किया।

बैठक की शुरुआत वरिष्ठ साहित्यकार उषा किरण खान को श्रद्धांजलि देकर की गई।

बैठक में पिछले काम काज की समीक्षा और आगामी कार्यभार पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के हवाले से जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने बताया की विपक्ष की सरकारों और पार्टियों को अस्थिर करने की लगातार चल रही साजिशो की ही कड़ी में भाजपा ने नीतीश कुमार को मोहरा बनाकर बिहार की सत्ता हड़प ली है। कर्पूरी जी का नाम।लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नें दलित-गरीबों, अतिपिछड़े व पिछड़े समुदाय से विश्वासघात किया हैं।

आगे उन्होंने कहा की आज भाजपा नफरत, झूठ लूट, और बर्बरता के एजेंडे के साथ देश ए बिहार को तबाह करने पर आमदा है। मालें के युवा विधायक मनोज मंजिल सहित दलित गरीब अतिपिछड़े समुदाय के 23 लोगो को एक फर्जी मुकदमे में फसाकर भाजपा ने गरीबों की आवाज दबाने की साजिश रची है। इससे बड़ी विडंबना क्या होगी की भोजपुर में दलित गरीबों के जनसंहारों के सभी हत्यारों को बड़ी कर दिया गया। लेकिन न्याय व लोकतंत्र की लड़ाई लड़ने वालों को आजीवन कारावास की सजा सुना दी गई हैं यह वंचित समुदाय के न्याय का संहार है।

 

वही भाकपा(माले) की वरिष्ठ नेता आर के सहनी ने कहां की भाजपा के तानाशाही के खिलाफ भाकपा(माले) ने 21 से 27 फरवरी तक बिहार की जनता लड़ेगी-तानाशाही हारेगी जनसंवाद अभियान चलाने का निर्णय किया हैं। उन्होंने कहा की देश से तानाशाही समाप्त करने भी लिए बिहार को मजबूती से उठ खड़ा होना होगा।

 

वही राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार ने कहा की भाजपा की कौरपोरेतपरस्त, दमनातमक व सांप्रदायिक नीतियों के खिलाफ देश की व्यापक जनता उठ खड़ी हो रही हैं। दिल्ली के बार्डर पर न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी मान्यता की मांग पर किसानों ने एक बार फिर घेरा डाल दिया है। आज केंद्र की सरकार किसानों से वार्ता के बजाय उन पर आसू गैस छोर रही है। उन पर लाठियां वर्सा रही हैं। उन्होंने कहां की देश का किसान मोदी सरकार को सबक सिखाएगी।

 

इस अवसर पर शनिचरी देवी, साधना शर्मा, विनोद सिंह, हरि पासवान, अशोक पासवान, नंदलाल ठाकुर, पप्पू खान, धर्मेश यादव, भोला पासवान, राजेंद्र दास, सत्यनारायण मुखिया, प्रो कल्याण भारती, पप्पू पासवान, संजीव ठाकुर, मयंक कुमार यादव, अवधेश सिंह, उमेश साह, प्रिंस राज सहित कई लोग शामिल थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …