Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक

 

दरभंगा •  आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारियों के साथ   जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष  विनोद कुमार तिवारी ने समीक्षात्मक बैठक किया।

बैठक में संबंधित पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि 09 मार्च को अधिक से अधिक मामलों के निपटारे के लिए बकायादारों से प्रि-काउंसलिंग करें।

उन्होंने कहा कि बैंकों की जो सबसे अच्छी ऋण चुकता संबंधी योजना हो, उसके संबंध में ऋणधारकों को बतायें। साथ ही प्रचार वाहनों से संबंधित क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार की व्यवस्था करें। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने समझौते के आधार पर मुकदमा,पूर्व मामलों के निष्पादन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी बैंक अधिकारी प्री-काउंसलिंग के के माध्यम से समझौते का प्रस्ताव ऋणधारकों के समझ रखें। उन्हें बकाया चुकाने के लिए प्रोत्साहित करें।

आज बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव  रंजन देव सहित एल.डी.एम, सेंट्रल बैंक,पी.एन.बी,एस.बी.आई, ग्रामीण बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, इंडियन ओवरसीज एवं यूको बैंक के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Check Also

• 06 मई को जिले में 24 हजार से अधिक एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य  • वरीय अधिकारी द्वारा 04 गैस एजेंसियों एवं 18 अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण 

🔊 Listen to this   • 06 मई को जिले में 24 हजार से अधिक …