Breaking News

16 मई को बीएलओ एवं प्रमंडल के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारीयों का होगा प्रशिक्षण द

 

 

16 मई को बीएलओ एवं प्रमंडल के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारीयों का होगा प्रशिक्षण

 

दरभंगा,   जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी  राजीव रौशन द्वारा बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रमंडल मुख्यालय स्तर पर दरभंगा,मधुबनी एवं समस्तीपुर जिले के सभी 30 विधानसभा के 210 बीएलओ एवं प्रमंडल के 02 निर्वाचक निबंधन पदाधिकारीयों का 16 मई 2025 को पूर्वाह्न 9:00 बजे से अपराह्न 6:00 बजे तक प्रमंडल मुख्यालय स्तर पर प्रशिक्षण प्रेक्षागृह लहेरियासराय में होगा।

*संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित दिया कि प्रशिक्षण हेतु नामित बीएलओ को निर्धारित तिथि एवं ससमय पर प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु सूचित एवं निर्देशित करना सुनिश्चित करेंगे।

उप निर्वाचन पदाधिकारी दरभंगा द्वारा प्रेक्षागृह के प्रवेश द्वार पर प्रशिक्षणनार्थियों के योगदान/उपस्थिति के संधारण हेतु प्रत्येक जिले के लिए अलग-अलग काउंटर बनाया जाएगा।

*उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशानुसार मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारीयों एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारीयों के प्रमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम से संबंधित प्रशिक्षण एवं डिमॉन्स्ट्रेशन दिया जाना है।

सफलतापूर्वक प्रशिक्षण संपन्न कराने को लेकर विभागीय निर्देश के आलोक में अनिल कुमार अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण दरभंगा को वरीय नोडल पदाधिकारी एवं बालेश्वर प्रसाद जिला भू-अर्जन पदाधिकारी दरभंगा सह मुख्य नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।

 

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *