महिला संवाद में दिखा जागरूकता का नया रूप
दरभंगा बिहार सरकार द्वारा संचालित ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम ने दरभंगा जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नया अध्याय लिखाया।
यह कार्यक्रम न केवल ग्रामीण महिलाओं को सरकारी योजनाओं और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहा है, बल्कि उन्हें पंचायत और गांव स्तर की समस्याओं पर खुलकर अपनी बात रखने का मंच भी प्रदान कर रहा है।

रविवार अवकाश के दिन भी हजारों महिलाओं और पुरुषों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिये,। जो इस पहल की जनसरोकार से जुड़ी सफलता को दर्शाता है।
• महिला संवाद’ के जरिए महिलाएं अब खुलकर शिक्षा, स्वास्थ्य, जल-जमाव, वृद्धावस्था पेंशन, सोलर लाइट, सिंचाई, रोजगार और कुटीर उद्योगों जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान की मांग कर रही हैं ।
साथ ही, वे अपने जीवन संघर्षों और सफलता की कहानियों को साझा कर अन्य महिलाओं को प्रेरित भी कर रही हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं जीविका बिहार सरकार की कल्याणकारी योजना से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा चुकी हैं।
• कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में महिला संवाद रथ संचालित किए जा रहे हैं, जो गांव-गांव जाकर महिलाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।
ऑडियो-विजुअल माध्यमों,सांस्कृतिक कार्यक्रमों और समूह संवाद के जरिये योजनाओं की जानकारी को रोचक और सरल तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। इन रथों पर योजनाओं पर आधारित लघु फिल्में भी प्रदर्शित की जा रही हैं।
महिलाओं के बीच मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, जीविका योजना, महिला आरक्षण नीति और बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना जैसे विषयों पर आधारित लीफलेट्स का वितरण किया गया। इन लीफलेट्स में योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभों की विस्तृत जानकारी सरल भाषा में दी गई है, ताकि महिलाएं खुद पहल कर इन योजनाओं से जुड़ सकें।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के नाम भेजे गए प्रेरणादायी पत्र को भी प्रत्येक पंचायत में पढ़कर सुनाया गया और प्रतिभागी महिलाओं के बीच वितरित किया गया।
यह पत्र महिलाओं को आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना से भरने वाला साबित हो रहा है।
कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाएं अब सिर्फ योजनाओं की जानकारी लेने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे सामाजिक विकास की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वे न केवल समस्याओं की पहचान कर रही हैं, बल्कि समाधान सुझाने में भी आगे आ रही हैं। ‘महिला संवाद’ महिलाओं को नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सामाजिक बदलाव की दिशा में सशक्त बना रहा है।
• बिहार सरकार द्वारा प्राप्त सुझावों और प्रतिक्रियाओं के आधार पर भविष्य में योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
• महिला संवाद’ अब मात्र एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं की सामूहिक चेतना और बदलाव की आवाज बन चुका है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal