दरभंगा डीएम ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा
दरभंगा जिलाधिकारी राजीव रौशन के अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक हुई।
बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,ई-शिक्षा कोष पर शिक्षकों की उपस्थिति,पीएम पोषण योजना, पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन, यू-डायस, सुरक्षित शनिवार और सैनिक निर्माण कार्य आदि बिंदुओं पर बारी बारी से समीक्षा हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने स्कूलों का निरीक्षण,ऑनलाइन शिक्षकों की उपस्थिति शतप्रतिशत करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि जो शिक्षक नियमित रूप से उपस्थिति नहीं बना रहे हैं उन्हें भी चिन्हित करते करते हुए विधि संवत कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि मध्यान भोजन किसी भी परिस्थिति में बंद नहीं होना चाहिए,।यदि चावल की कमी है तो बगल वाले विद्यालय से चावल ले लेंगे।
*पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं संस्थान स्तर पर लंबित आवेदनों को शतप्रतिशत सत्यापन कराना सुनिश्चित करेंगे।*
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन,शतप्रतिशत करने का निर्देश दिया,साथ ही बालिका का सभी सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने विद्यालय में नामांकन कम रहने को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तारडीह,संचालक एवं वार्डन से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया।
*यू-डायस में इंट्री संतोष जनक नहीं रहने को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दरभंगा नगर, हनुमाननगर, कुशेश्वरस्थान बहेड़ी का वेतन स्थगित किया गया है*।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद पर अन्य विभाग से प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की अवकाश में जाने से पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अपने विभाग से अवकाश स्वीकृत कराकर ही अवकाश पर जाएंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि 28 मई 2025 तक आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु मेगा शिविर का आयोजन किया गया है,बच्चे अपने अभिभावक को आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु प्रेरित करेंगे।
जिला शिक्षा पदाधिकारी सभी विद्यालयों के माध्यम से पात्र बच्चों का आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्णानंद सदा,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी शिक्षा नवीन कुमार ठाकुर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal