Breaking News

• हर घर तिरंगा – हर घाट तिरंगा” अभियान अंतर्गत बागमती नदी के घाट पर फहराया गया तिरंगा…

• हर घर तिरंगा – हर घाट तिरंगा” अभियान अंतर्गत बागमती नदी के घाट पर फहराया गया तिरंगा…

 

• जिला गंगा समिति दरभंगा के निर्देशन में हुआ कार्यक्रम..

 

• स्वतंत्रता का उत्सव, नदियों के संग” के द्वारा जल संरक्षण का संदेश..

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, नई दिल्ली के निर्देशानुसार “हर घर तिरंगा – हर घाट तिरंगा” अभियान अंतर्गत जिला गंगा समिति, दरभंगा के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बागमती नदी के किनारे ओझौल घाट पर तिरंगा फहराया गया एवं नदियों तथा जल स्त्रोतों के संरक्षण का शपथ सभी ने लिया।

 

“हर घर तिरंगा – हर घाट तिरंगा” अभियान के बारे में बताते हुए जिला गंगा समिति के परियोजना पदाधिकारी फारूक इमाम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस भारत के सभी नागरिकों के लिए जश्न मनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो हमारे देश की एकता, गौरव और प्रगति का प्रतीक है। साथ ही, हमारे जीवन में नदी पर्यावरणीय स्थिरता और सामुदायिक विकास का प्रतीक है। नदी घाट पर तिरंगा फहराना नदियों के संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमलोगों ने स्वतंत्रता का उत्सव नदियों के साथ मनाया है।

 

कार्यक्रम में युवा स्वंयसेवक पूजा कुमारी, संजीव कुमार सहित स्थानीय ग्रामीण, युवा एवं बच्चे शामिल हुए।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *