दरभंगा  जिला के सभी अंचलों में राजस्व महाअभियान का आज से शुभारंभ हुआ जो 20 सितंबर तक चलेगा ।  

दरभंगा  जिला के सभी अंचलों में राजस्व महाअभियान का आज से शुभारंभ हुआ जो 20 सितंबर तक चलेगा ।

 

इस अभियान से जमीन मालिकों/रैयतों को जमीन अभिलेखों की शुद्धता से मिलेगा बड़ा लाभ

कौशल कुमार जिला पदाधिकारी दरभंगा के आदेश के आलोक में आज  मनोज कुमार अपर समाहर्ता राजस्व के द्वारा जिला के सभी अंचलों, पंचायतों और गांवों में यह अभियान का शुभारंभ हुआ। उन्होंने बताया कि 20 अगस्त से शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। यह जिला के रैयतों को सशक्त बनाने के लिए महा अभियान ह

 

 

अपर समाहर्ता ने कहा कि यह हर रैयत के जीवन में स्थायित्व, पारदर्शिता और सुरक्षा का आधार बनेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि “राजस्व महाअभियान यह रैयतों को सशक्त बनाने का अभियान है। भूमि अभिलेखों की शुद्धता से न केवल व्यक्तिगत लाभ होगा बल्कि सामाजिक समरसता और आर्थिक प्रगति भी सुनिश्चित होगी।

 

इस अभियान का से

 

प्रत्येक रैयत को उसकी भूमि से संबंधित सही और पारदर्शी दस्तावेज उपलब्ध होगा।

 

दाखिल-खारिज, परिमार्जन और अन्य सुधार कार्यों को त्वरित गति से पूरा करना।

 

कानूनी और सामाजिक विवादों से बचाव कर स्थायी समाधान उपलब्ध होगा।

 

• इससे भूमि अभिलेखों की शुद्धता के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ और बैंकों से ऋण लेने की प्रक्रिया सरल बनाना।

 

अपर समाहर्ता ने कहा कि यह अभियान ग्रामीणों के लिए “समस्या का स्थायी समाधान” लेकर आया है।

 

20 अगस्त से होगा शिविरों का आयोजन और समाधान

 

 

इस महाअभियान को हर पंचायत और हर गांव तक माइक्रो प्लान बनाया गया है।

 

दरभंगा जिला के सभी पंचायत /गांव में विशेष शिविर आयोजित होंगे।

 

इन शिविरों में रैयतों के जमीन संबंधी त्रुटि को दूर किया जाएगा।

 

विवादित मामलों का नियमानुसार निपटारा होगा।

 

ग्रामीणों को मौके पर ही समाधान मिलेगा, जिससे कार्यालय जाने, समय एवं श्रम का नुक़सान करने की जरूरत नहीं होगी।

 

भूमिधारियो के दरवाजे पर ही समाधान” की सुविधा

अब रैयतों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए न तो अतिरिक्त श्रम करना होगा और न ही समय बर्बाद करना पड़ेगा।

अब रैयतों के दरवाजे और घर पर ही जमीन संबंधी समस्याओं का समाधान संभव है।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और लाभ उठाएं।

 

कौशल कुमार जिलाधिकारी दरभंगा के आदेश के आलोक में सत्येंद्र प्रसाद उपनिदेशक जनसंपर्क के द्वारा जिला के चयनित 50 से अधिक स्थलों पर इसके प्रचार प्रसार के लिए होल्डिंग फ्लेक्स संस्थापित किए गए हैं। जागरूकता ही इस अभियान की सफलता की कुंजी है। जागरूकता और भागीदारी

इस महाअभियान की सफलता ग्रामीणों की भागीदारी पर निर्भर है।

 

प्रत्येक रैयत को चाहिए कि वे शिविरों में पहुंचकर अपने जमीन संबंधी दस्तावेज की जांच और सुधार कराएं।

 

गांव-गांव में हर किसानों से इस अभियान की सफलता के संबंध में विचार विमर्श करने का निर्देश अंचलाधिकारियों को दिया गया है। जागरूकता फैलाई जाए ताकि कोई भी व्यक्ति इस अवसर से वंचित न रह सके।

 

सक्रिय भागीदारी से ही भूमि विवाद और कानूनी उलझनों से हमेशा के लिए मुक्ति तथा स्थायी समाधान संभव है।

 

इस अभियान से रैयतों को केवल कागजी सुविधा ही नहीं बल्कि प्रत्यक्ष आर्थिक और सामाजिक लाभ मिलेगा।

 

बैंक से ऋण प्राप्त करना सरल होगा।

 

सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

 

विवाद रहित भूमि से सामाजिक सौहार्द और ग्रामीण समरसता बढ़ेगी।

 

जमीन का बाजार मूल्य और उपयोगिता भी बढ़ेगी।

 

जिला प्रशासन का स्पष्ट लक्ष्य है कि इस सेवा का लाभ जिले के हर पंचायत और हर गांव तक पहुंचे।

इसके लिए माइक्रो-प्लान तैयार किया गया है ताकि शिविरों का आयोजन नियमित एवं व्यवस्थित रूप से हो सके।

प्रत्येक स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है और उनकी कार्यप्रणाली की नियमित समीक्षा की जाएगी।

 

जिलाधिकारी ने कहाकी भूमि अभिलेखों की शुद्धता से न केवल व्यक्तिगत लाभ होगा बल्कि सामाजिक समरसता और आर्थिक प्रगति भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने जिले के प्रत्येक रैयत को इस अभियान में शामिल होने और लाभ उठाने की अपील की।”

 

• जिले में शुरू हुआ यह राजस्व महाअभियान वास्तव में रैयतों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।

 

• किसानों के पास सही अभिलेख रहेगा तो जमीन संबंधी विवाद समाप्त हो जाएंगे और इससे उन्हें खुशहाली आएगी पारिवारिक संबंध बेहतर होगा।

सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करने में हुए सक्षम होंगे ,भाग दौड़ से उन्हें मुक्ति मिलेंगी।

 

इस अभियान से ग्रामीणों के जीवन को सरल, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

• इससे न केवल भूमि अभिलेखों की पारदर्शिता सुनिश्चित होगी बल्कि ग्रामीण विकास को भी नई गति मिलेगी।

 

• जिले के किसान इस अभियान में सम्मिलित होकर अपनी जमीन में संबंधी सारी विवादों को समाप्त कर सकते हैं।..

 

Check Also

• बिहार दिवस की सभी तैयारी पूर्ण • 22 मार्च को धूमधाम के साथ बिहार दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे

🔊 Listen to this   • 22 मार्च को धूमधाम के साथ बिहार दिवस कार्यक्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *