Breaking News

• बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 हेतु बैठक

 

• बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 हेतु बैठक

 

दरभंगा  जिलाधिकारी  कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक  जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है जिसमें बताया गया है कि आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 से संबंधित कार्यों की विधानसभावार समीक्षा बैठक होगी।

उल्लेखनीय है कि 19 अगस्त को 78 कुशेश्वरस्थान (अ.जा)एवं 79 गौड़ाबौराम, 20 अगस्त को 80 बेनीपुर एवं 84 हायाघाट,

21 अगस्त को 81 अलीनगर एवं 82 दरभंगा ग्रामीण,

22 अगस्त को 83 दरभंगा एवं 85 बहादुरपुर,

23 अगस्त 2025 को 86 केवटी एवं 87 जाले विधानसभा क्षेत्र का •बैठक समाहरणालय स्थित अंबेडकर सभागार में अपराह्न 4:00 बजे से होगी।

बैठक में संबंधित निर्वाची पदाधिकारी , प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष आदि सम्मिलित रहने के लिए निर्देशित किया गया।

• बैठक में सभी मतदान केंद्रों के लोकेशन,सुनिश्चित मूलभूत सुविधा, सेक्टर रूट चार्ट एवं निर्वाचन संबंधी आदि बिंदुओं पर समीक्षा की जाएगी।

सभी संबंधित पदाधिकारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समाहरणालय स्थित अंबेडकर सभागार में अद्यतन प्रतिवेदन के साथ भाग लेना सुनिश्चित करेंगे।

 

Check Also

दरभंगा के सभी 18 प्रखंडों में त्रिदिवसीय प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का शुभारंभ, जीविका दीदियाँ कर रहीं जागरूक

🔊 Listen to this दरभंगा के सभी 18 प्रखंडों में त्रिदिवसीय प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *