Breaking News

• बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर विभिन्न कोषांगों का हुआ गठन… 

 

• बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर विभिन्न कोषांगों का हुआ गठन…

 

दरभंगा,   जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी  कौशल कुमार द्वारा बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 से संबंधित कार्यों को ससमय निष्पादन एवं कार्यों के सुचारू रूप से संचालन को लेकर जिला स्तर पर कोषांगों का गठन किया गया है।…

उल्लेखनीय है कि कार्मिक कोषांग-जिला स्थापना शाखा/एनआईसी दरभंगा में संचालित है। इसी प्रकार ईवीएम कोषांग-कमला नेहरू पुस्तकालय लहेरियासराय दरभंगा में, सामग्री कोषांग-प्रेक्षागृह लहेरियासराय दरभंगा में,नामांकन कोषांग-जिला दंडाधिकारी दरभंगा के न्यायालय कक्ष में, स्वीप कोषांग-जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस कार्यालय दरभंगा में, वाहन कोषांग-नेहरू स्टेडियम पोलो मैदान लहेरियासराय दरभंगा, प्रशिक्षण कोषांग-जिला भू अर्जन कार्यालय दरभंगा में,विधि व्यवस्था/अर्धसैनिक बल आवासन एवं अन्य व्यवस्था कोषांग-जिला आवासीय गोपनीय शाखा दरभंगा में,आदर्श आचार संहिता कोषांग-जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय दरभंगा में,मीडिया कोषांग-जिला जनसंपर्क कार्यालय दरभंगा में, निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग-कार्यालय राज्य कर अपर आयुक्त दरभंगा प्रमंडल दरभंगा में, जिला संसार योजना एवं डीईएमपी निर्माण कोषांग-जिला योजना कार्यालय दरभंगा में, पोस्टल बैलट पेपर/ईडीसी कोषांग जिला भू अर्जन कार्यालय दरभंगा में, ब्रजगृह, मतगणना एवं डिस्पैच कोषांग-जिला कोषागार दरभंगा में, कार्मिक कल्याण कोषांग-जिला कल्याण कार्यालय दरभंगा में,प्रेक्षक कोषांग- नजारत उप समाहर्ता के कार्यालय में, मतदान केंद्र बुनियादी सुविधा कोषांग-जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में मैं संचालित है।

विधानसभावार कार्य के पर्यवेक्षक हेतु आईटी सहायक प्रतिनियुक्ति किया गया है।

• जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी निर्वाची पदाधिकारी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के निमित्त विधानसभा एवं प्रखंड स्तर पर भी कोषांग का गठन करते हुए उससे संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *