Breaking News

दरभंगा के खिलाड़ियों ने पटना में दिखाया दम, 5 स्वर्ण 6 रजत 2कांस्य पदक लेकर दरभंगा का परचम लहराया… 

दरभंगा के खिलाड़ियों ने पटना में दिखाया दम, 5 स्वर्ण 6 रजत 2कांस्य पदक लेकर दरभंगा का परचम लहराया…

दरभंगा। राजधानी पटना स्थित संत डोमिनिक सेवियो हाई स्कूल में आयोजित आजादी कप – स्टेट कराटे प्रतियोगिता में दरभंगा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में दरभंगा ने कुल 5 स्वर्ण, 6 रजत और 2 कांस्य पदक अपने नाम किए। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों में मोहित कुमार, प्रेयांश, श्लोक रौशन, अंश साह और आराध्या का नाम शामिल है। वहीं प्रिंस कुमार, सक्षम सूर्या, कुमारी दिक्षा, तनु प्रिया, आदित्य कुमार और अनुज कुमार ने रजत पदक हासिल किया। प्रिंस चौधरी और असफंद अहमर ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

 

कराटे एसोसिएशन ऑफ दरभंगा के महासचिव सह मुख्य प्रशिक्षक मुकेश मिश्रा ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में पूरे बिहार से करीब 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया ।खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई देते हुए स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव पंकज कांबली, नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरज कुमार, कराटे एसोसिएशन ऑफ दरभंगा के अध्यक्ष राजीव रंजन, मुख्य सलाहकार डॉ. निर्भयशंकर भारद्वाज, वरीय उपाध्यक्ष घनश्याम कुमार एवं सुनिल कुमार यादव सहित पदाधिकारी रफी ज़ोहर, रंजीत पासवान, प्रशांत कुमार, अंगद महतो और श्रूती सिंह ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *