Breaking News

उपाध्यक्ष बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग की अध्यक्षता में बाल श्रम उन्मूलन विमुक्ति एवं पुनर्वास हेतु बैठक…. 

• उपाध्यक्ष बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग की अध्यक्षता में बाल श्रम उन्मूलन विमुक्ति एवं पुनर्वास हेतु बैठक….

दरभंगा  जिला अतिथिगृह में अरविन्द कुमार सिंह,  उपाध्यक्ष, बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग,श्रम संसाधन विभाग, बिहार, पटना की अध्यक्षता में बाल श्रम उन्मूलन विमुक्ति एवं पुनर्वास विषय पर जिला स्तरीय बैठक हुई।

 

बैठक में उप श्रमायुक्त,दरभंगा प्रमण्डल दरभंगा, सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई, पुलिस उपाध्यक्ष मुख्यालय सह नोडल पदाधिकारी, जिला मानव तस्करी विरोधी यूनिट, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला आपूति पदाधिकारी, दरभंगा, श्रम अधीक्षक योजना सह बोर्ड दरभंगा, श्रम अधीक्षक अधिनियम, दरभंगा, पुलिस उपाधीक्षक, सदर दरभंगा, पुलिस उपाधीक्षक यातायात दरभंगा, खनिज विकास पदाधिकारी, दरभंगा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आई0सी0डी0एस0, दरभंगा, बाल संरक्षण पदाधिकारी, दरभंगा, जिला कल्याण पदाधिकारी (अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा-अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति) दरभंगा तथा सभी श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, दरभंगा उपस्थित हुए।

सर्वप्रथम उप श्रमायुक्त दरभंगा द्वारा  उपाध्यक्ष  का स्वागत करते हुए बैठक की कार्रवाई आरंभ की गयी।

उक्त बैठक में  उपाध्यक्ष द्वारा सभी विभागों को निदेशित किया गया कि बाल श्रमिकों की विमुक्ति एवं पुनर्वास हेतु लगातार अभियान चलाते रहे। उन्होंने दरभंगा जिले में बाल श्रम उन्मूलन के लिए किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा की एवं निदेश दिया गया कि यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहना चाहिए।

उन्होंने बाल श्रम उन्मूलन के क्षेत्र में शतप्रतिशत सफलता के लिए अधिकारियों को परामर्श दिया कि वे आपसी समन्वय बनाकर बाल श्रम के विरूद्ध जागरूकता अभियान लगातार जारी रखे । जिससे गरीबों के बीच भी यह संदेश पहुंचे कि बाल श्रम एक सामाजिक कुरीति है तथा समाज के सर्वांगीण विकास में बड़ा बाधक है।

माननीय उपाध्यक्ष ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के किसी भी जिले में बाल श्रमिक नहीं रहे, बाल श्रमिक के शिक्षा के लिए एवं पुनर्वास के लिए और क्या-क्या आवश्यकता है, बाल श्रमिक को भी विमुक्ति के समय क्या-क्या कठिनाई का सामना करना पड़ता है आदि बिंदुओं पर समीक्षा की गई।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि बाल श्रमिक को आम जीवन से जोड़े,सरकार कई प्रकार के योजनाएं चला रहे हैं।

उप श्रमायुक्त,दरभंगा प्रमण्डल दरभंगा ने कहा कि खेल दिवस के अवसर पर बाल श्रम को रोकने हेतु पटना मुख्यालय से भी जागरूकता वाहन को दरभंगा जिला भेजा गया, दरभंगा जिले के सभी प्रखंड एवं पंचायत में जागरूकता रथ के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया।

 

Check Also

दरभंगा   जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई।

🔊 Listen to this • लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की समीक्षा…   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *