Breaking News

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन,दुर्गा पूजा एवं विधि-व्यवस्था संबंधी तैयारियों को लेकर प्रमंडल स्तरीय पर हुई समीक्षा बैठक… 

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन,दुर्गा पूजा एवं विधि-व्यवस्था संबंधी तैयारियों को लेकर प्रमंडल स्तरीय पर हुई समीक्षा बैठक…

 

दरभंगा –  आयुक्त दरभंगा प्रमंडल  कौशल किशोर की अध्यक्षता में प्रमंडल कार्यालय के सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में दरभंगा,मधुबनी एवं समस्तीपुर जिले के जिलाधिकारी,वरीय पुलिस अधीक्षक,अनुमंडल पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण जुड़े हुए थे।

बैठक में आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025, दुर्गा पूजा पर्व तथा विधि व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं की गहन समीक्षा की गई।

आयुक्त  द्वारा विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सभी मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु कार्रवाई की समीक्षा।

आयुक्त  ने कि समस्तीपुर जिला के कुछ मतदान केंद्रों पर निरीक्षण के दौरान मूलभूत सुविधा की कमी पाई गई।

• आयुक्त  ने सभी संबंधित पदाधिकारी को मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधा जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने विभिन्न कोषांगों के गठन की स्थिति एवं उनकी कार्ययोजना के संबंध में जानकारी लिया। स्ट्रांग रूम एवं डिस्पैच सेंटर की स्थिति की समीक्षा,सेक्टर मजिस्ट्रेट के गठन की अद्यतन स्थिति के संबंध में जानकारी लिया।

• सभी सेक्टर पदाधिकारी को मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया।

• बैठक में बताया गया कि निर्वाचन कार्य में लगे कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है,उन्होंने सभी को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने को कहा।

• दुर्गा पूजा के लिए जारी लाइसेंस एवं अनुमंडल स्तर पर की गई तैयारियों के संबंध में जानकारी लिया।

• आयुक्त  ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को विगत वर्षों में सांप्रदायिक घटित घटना पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जुलूस मार्ग में पड़ने वाले मकान के छतों का भी सत्यापन कर लेने का निर्देश दिया।

सीआरपीसी की धारा 107 एवं बीएनएस की धारा 122 के अंतर्गत की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी लिया।

मूर्ति विसर्जन के लिए रूट चार्ट का सत्यापन एवं इसके पालन को लेकर निर्देश,दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की योजना पर विचार,विद्युत विभाग द्वारा पूजा पंडालों का सुरक्षा निरीक्षण सुनिश्चित करना,यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु पूर्व तैयारी।

• आयुक्त  ने थाना स्तर पर निर्गत वारंटों के निष्पादन की प्रगति की समीक्षा किये तथा सभी संबंधित पदाधिकारी को निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया।

• आयुक्त  ने दुर्गा पूजा पर्व को लेकर शांति समिति के साथ बैठक कर लेने का निर्देश दिया।

• आयुक्त  ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन एवं दुर्गा पूजा पर्व के दौरान कानून व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए।

• सभी तैयारियों को समयबद्ध एवं समन्वय के साथ पूर्ण किया जाए ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक के अंत में आयुक्त महोदय द्वारा बस पड़ाव सुरक्षित जमा निर्धारण समिति में बस पड़ाव सुरक्षित जमा निर्धारण को लेकर भी समीक्षा किया गया।

बैठक में कुशेश्वरस्थान पूर्वी अंचल अंतर्गत मौज रामपुर राउत में निजी जमीन पर बस पड़ाव अधिसूचित करने हेतु अनुशंसा किया गया।

बैठक में आयुक्त के सचिव सत्येंद्र कुमार,उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी दरभंगा प्रमंडल दरभंगा अविनाश कुमार आदि संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

 

 

 

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *