Breaking News

दरभंगा  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकार  शिव गोपाल मिश्र ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जुनैद आलम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी के साथ मंडल कारा का निरीक्षण किया।   

 

*मंडल कारा का निरीक्षण

दरभंगा  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकार  शिव गोपाल मिश्र ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जुनैद आलम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी के साथ मंडल कारा का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जेल की विधि व्यवस्थाओं एवं कैदियों के रहन सहन की व्यवस्था, माननीय उच्च न्यायालय पटना एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशों के अनुरूप करने का निर्देश दिया।

सचिव ने सभी व्यवस्थाओं को माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कैदियों से उनको मिलने वाले भोजन, चिकित्सा सुविधा, शिक्षा, रोजगारपरक प्रशिक्षण आदि के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कहा कि सभी बंदियों को उनके परिवार से मिलने का अधिकार है। यदि किसी बंदी के परिवार से कोई मिलने नहीं आता है तो जिला विधिक सेवा प्राधिकार की मदद लें।

सचिव आरती कुमारी ने निःशुल्क विधिक सेवाओं के बाबत पूछताछ की। उन्होंने कहा कि जेल में किसी भी तरह की परेशानी होने पर जेल लीगल ऐड क्लिनिक में प्रतिनियुक्त पैनल अधिवक्ता अथवा पीएलवी को सूचना दें।

विधिक सेवा प्राधिकार से हरसंभव सहयोग मिलेगा।

मौके पर लीगल एड डिफेंस की असिस्टेंट अंकुर प्रिया, उपाधीक्षक श्रीमन नारायण हिमांशु, सहायक अधीक्षक नंदू चौधरी व अमित कुमार झा आदि मौजूद थे।

 

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *