6 दिनों से लापता आदित्य अब त
क लापता – एमएसयू के साथ परिवार न्याय की लड़ाई करेगा आंदोलन
दरभंगा
विगत 21 सितम्बर की रात लगभग 11 बजे दरभंगा नगर निगम के वार्ड नं. 7 राम चौक रूपम साड़ी गली निवासी सुमन कुमार खंडेलवाल के 13 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार घर से हाफ पेंट और टी-शर्ट पहनकर बाहर निकलता और इसके बाद वह घर वापस लौटता ही नहीं हैं।
परिवार द्वारा घटना के 12 घंटे बाद ही नगर थाना को आवेदन दें दिया गया था लेकिन घटना के 6 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन आदित्य का कोई सुराग नहीं लगा पाया है। परिवार के अनुसार, प्रशासनिक स्तर पर इस घटना को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
आदित्य के परिजन स्वयं सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और विभिन्न जगहों पर जाकर तलाश कर रहे हैं, परंतु इतने बड़े क्षेत्र में प्रशासनिक सहयोग के बिना यह संभव नहीं हो पा रहा है। परिवार पूरी तरह से टूट चुका है—माँ, पिता, बहन, दादी, चाचा-चाची सभी लगातार रो-रोकर बेहाल हैं और उन्हें किसी अनहोनी की आशंका सता रही है।
शुक्रवार को मिथिला स्टूडेंट यूनियन (MSU) के विश्वविद्यालय संयोजक अमन सक्सेना व अमित कुमार काँस्यकर ने आदित्य के परिवार से मुलाकात कर संघर्ष और आंदोलन का आश्वासन दिया हैं । छात्र नेता अमन सक्सेना ने कहा कि
प्रशासन की उदासीनता के कारण अब तक आदित्य का कोई पता नहीं चल पाया है। विधायक, पूर्व मेयर और पार्षद के घर के बगल से एक नाबालिग बच्चे का गायब होना और उस पर किसी भी प्रतिनिधि का सामने न आना, बेहद चिंताजनक और शर्मनाक है। परिवार पूरी तरह से अकेला महसूस कर रहा हैं
छात्र नेता सक्सेना ने वीडियो जारी कर आम जनता से अपील की है कि आदित्य की तलाश में सहयोग करें। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से भी कहा हैं कि यदि जल्द से जल्द आदित्य को नहीं खोजा गया तो मिथिला स्टूडेंट यूनियन परिवार के साथ मिलकर सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा, जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की होगी।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal